Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिगड़ते लाइफस्टाइल को मात देगा 30 दिन का यह वॉकिंग प्लान, रूटीन में करें शामिल

September 17, 2024

बिगड़ते लाइफस्टाइल को मात देगा 30 दिन का यह वॉकिंग प्लान, रूटीन में करें शामिल

बिगड़ते लाइफस्टाइल के इस दौर में स्वस्थ रहना एक चुनौती भरा काम है। वॉकिंग एक ऐसा व्यायाम है जो न केवल हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि हमारे मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है। रैगुलर वॉकिंग करने से हमारे शरीर में रक्त प्रवाह तेज होता है और शरीर के सभी अंगों को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलती है। इसके अलावा, वॉकिंग करने से हमारा वजन नियंत्रित रहता है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो आपको वॉकिंग का 30 दिन का प्लान बनाना चाहिए।

शुरुआती दिनों में आपको हर रोज 15 मिनट की वॉकिंग करनी चाहिए। आप सुबह या शाम के समय वॉकिंग कर सकते हैं। ध्यान रखें कि आपको वॉकिंग करते समय अपने शरीर को आराम देना चाहिए। इस दौरान आपको तेज चलने से बचना चाहिए। यह काम आपको पहले सप्ताह तक करना चाहिए। इसके बाद दूसरे सप्ताह में आपको वॉकिंग की अवधि बढ़ानी चाहिए। एक सप्ताह के बाद प्रतिदिन 30 मिनट की वॉकिंग करना शुरू कर दें। ऐसे करने से आपके शरीर में रक्त प्रवाह तेज होगा और आपके मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होगा।

तीसरे सप्ताह में आप वॉकिंग की अवधि को 15 मिनट के लिए और बढ़ा दें। यानि, प्रतिदिन 30 मिनट की जगह 45 मिनट वॉकिंग करना शुरू कर दें। ऐसा करने से आपका वजन नियंत्रित रहेगा। इसके बाद, चौथे सप्ताह में आप अपनी वॉकिंग की अवधि और 15 मिनट के लिए और बढ़ा सकते हैं। 3 सप्ताह के बाद चौथे सप्ताह में आप हर रोज 1 घंटे (60 मिनट) वॉकिंग करना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें