Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

बेसन से बना ये फेस पैक आपको दगा चांद सा निखार, जानें कैसे

January 23, 2023

बेसन से बना ये फेस पैक आपको दगा चांद सा निखार, जानें कैसे

बेसन का इस्तेमाल बहुत से स्वादिष्ट व्यंजनों में किया जाता है। ये जितना स्वादिष्ट चीजों में इस्तेमाल होता है उससे कही ज्यादा ये हमारी सेहत और हमारी त्वचा के लिए भी होता है। जी हां, बेसन के गुणों से स्किन के एक्ने, दाग-धब्बे, झाइयां और ब्लैकहेड्स को आसानी से दूर किया जा सकता हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे इसके इस्तेमाल से बने कुछ खास फेस पैक के बारे में जिससे आपको खूबसूरत त्वचा मिलेगी।

बेसन और दही का फेस पैक: ड्राई स्किन के लिए बेसन और दही फेस पैक बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए आप दो चम्मच बेसन लें। अब इसमें एक चम्मच दही डालें। आप चाहें तो इसमें चुटकीभर हल्दी भी मिला सकते हैं। अब इसे अच्छे से मिक्स कर लें। फिर आप इस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं। 15 से 20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। आप इस फेस पैक को हफ्ते में 2-3 बार लगा सकते हैं। बेसन और दही का फेस पैक त्वचा को मॉइस्चराइज करता है और नमी को लॉक करता है।

बेसन और हल्दी का फेस पैक: हल्दी और बेसन के साथ यह घर का बना फेस पैक आपको निखरी हुई त्वचा देने के लिए एक अच्छा उपाय है। बेसन एक पावर-पैक इंग्रेडिएंट है जो चेहरे को चमक देने और स्किन से अतिरिक्त ऑयल को दूर करने में मदद करता है। दूसरी ओर, हल्दी, चेहरे की खोई चमक को वापस लाती है, यह स्किन से दाग-धब्बों को हटाने का काम करती है, साथ ही स्किन सेल्स की दिक्कतों को दूर करती है। यह आपकी स्किन टोन को एक समान करने में भी मदद करती है। इसके लिए एक साफ कटोरे में 1 बड़ा चम्मच बेसन डालें।

बेसन और केले का फेस पैक: केले में अच्छे फैट्स होते हैं जो स्किन को अंदर से पोषण देकर मॉइश्चराइज़ करते हैं। इसके अलावा ये कोलेजन और इलास्टिन के प्रोडक्शन को भी बढ़ाता है जिससे स्किन पर झुर्रियां नहीं पड़ती हैं और स्किन टाइट और जवां लगती हैं। 1 पके केले को मैश कर लें, इसमें 2 बड़े चम्मच बेसन और 1 बड़ा चम्मच दूध डालकर एक स्मूद पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें।

बेसन और मलाई का फेस पैक: बेसन और मलाई का फेस पैक ड्राई स्किन के लिए काफी लाभकारी होता है। इसके लिए आप दो चम्मच बेसन लें। इसमें एक चम्मच मलाई, चुटकीभर हल्दी और कुछ बूंदे गुलाब जल की डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। लगभग 10 से 15 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। आप इस फेस पैक को हफ्ते में एक से दो बार लगा सकते हैं। बेसन और मलाई का कॉम्बिनेशन ड्राई स्किन के लिए बेस्ट होता है। मलाई में में मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं, जिससे त्वचा में नमी बनी रहती है। इस फेस मास्क के प्रयोग से त्वचा खूबसूरत, मुलायम और चमकदार बनती है।

बेसन और मुल्तानी मिट्टी फेस पैक: बेसन और मुल्तानी मिट्टी दोनों डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करते हैं। धूप की वजह से टैनिंग और दाग-धब्बे का भी इलाज करते हैं, स्किन में होने वाले अतिरिक्त तेल उत्पादन को नियंत्रित करते हैं। ऑयली स्किन वाले व्यक्ति के लिए त्वचा से संबंधित सभी समस्याओं में मदद करता है। बेसन की तरह ही मुल्तानी मिट्टी में स्किन को और निखरा हुआ करने के गुण होते हैं। इसके लिए एक साफ कटोरे में मुल्तानी मिट्टी और बेसन डालें। एक पेस्ट बनाने के लिए उसमे गुलाब जल डालें और इसे अच्छी तरह से मिक्स करें। चेहरे पर इस पेस्ट को लगाएं। इसे 5 मिनट के लिए सेमी-ड्राय करें और फिर साफ उंगलियों से मसाज करें।

बेसन और एलोवेरा जेल फेस पैक: एक चम्मच बेसन में एक चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर स्मूद पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें। एलोवेरा में काफी मात्रा में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो हेल्दी, सॉफ्ट और स्मूद त्वचा पाने में मदद करता है। बेसन के साथ मिलकर ये सनबर्न और हाइपरपिगमेंटेशन को ठीक करने में मदद करता है।

बेसन और टमाटर का फेस पैक: त्वचा को गोरा करने के लिए चेहरे के लिए बेसन मास्क में टमाटर का इस्तेमाल सबसे अच्छा उपाय है। टमाटर में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट और एसिड कील-मुंहासे के निशान और सनटैन का इलाज करने में मदद करते हैं। यह चमकदार दिखने वाली त्वचा को और भी चमका सकता है। बेसन की तरह टमाटर भी स्किन को निखारने के गुणों के लिए जाना जाता है। इसके लिए टमाटर का पेस्ट बनाने के लिए उसे काटकर अच्छी तरह से ब्लेंड करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें