Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस वजह से होते हैं मुंह में छाले, निजात पाने के लिए फॉलो करें ये आसान नुस्खे

February 14, 2023

इस वजह से होते हैं मुंह में छाले, निजात पाने के लिए फॉलो करें ये आसान नुस्खे

आज कल गलत लिफ्श्टीले के चलते हमारा खान-पान भी बिगड़ गया है। ऐसे में हमें बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है जिनमें से एक मुंह में छाले होना भी है। वैसे ये एक आम समस्या है ये किसी भी कारण हो सकती है। ज्यादातर देखा जाये तो इसकी वजह तेज़ तीखा या गर्म खाने से भी मुंह में छाले हो जाते है। बदलते मौसम में अक्सर यह बीमारी होती रहती है। जिससे मुँह में दुर्गंध होने लगती है। ऐसे में आज हम आपको इससे निजात पाने के लिए कुछ खास टिप्स के बारे में बताएंगे –

1. नीबू के रस को गर्म पानी में मिला कर कुल्ला करने से भी मुंह के छाले कम हो जाते है।

2. रात को सोने से पहले मुंह के छालो पर घी लगाएं इससे छाले समाप्त हो जायेगे।

3. एक लीटर गुनगुने पानी में हल्दी मिला कर गरारे करने से भी छालो में राहत मिलती है।

4. मशरूम को पीस कर मुंह के छालो पर लगाए।

5. पान के पत्तो का रस निकाल कर घी में मिलाकर लगाने से छाले जल्द ख़त्म हो जाते है।

6. नमक के पानी का गरारा करने से मुंह की दुर्गंध तो कम होगी ही साथ में छाले भी काम हो जायेगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें