Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

आपके घर में मौजूद ये पौधा है बेहद फायदेमंद, जानें इसके चौंकाने वाले लाभ, मिलेंगे अनगिनत फायदे

April 1, 2025

आपके घर में मौजूद ये पौधा है बेहद फायदेमंद, जानें इसके चौंकाने वाले लाभ, मिलेंगे अनगिनत फायदे

Benefits of Tulsi : आजकल हर घर में पौधे लगाए जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके घर में लगा एक सामान्य पौधा भी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है? वैज्ञानिक शोध के अनुसार यह पौधा न सिर्फ पर्यावरण को शुद्ध करता है बल्कि कई बीमारियों की रोकथाम में भी कारगर साबित हो सकता है।

स्वास्थ्य को कई तरह से लाभ पहुंचाता हैं तुलसी

हम बात कर रहे हैं तुलसी की, जिसे भारतीय आयुर्वेद में अमृततुल्य पौधा माना गया है। तुलसी के औषधीय गुणों पर बहुत शोध हुए हैं और यह साबित हो चुका है कि इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो स्वास्थ्य को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं।

तुलसी के पत्तों में यूजेनॉल नामक एंटीऑक्सीडेंट और फ्लेवोनोइड होता है…

इंटरनेशनल जर्नल ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, तुलसी के पत्तों में यूजेनॉल नामक एंटीऑक्सीडेंट और फ्लेवोनोइड होता है, जो हृदय रोग के जोखिम को कम कर सकता है। इसके अलावा यह तनाव कम करने, रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने और पाचन में सुधार करने में भी सहायक है। तुलसी में मौजूद तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं।

तुलसी के पत्ते सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं के लिए है बहुत फायदेमंद

रोजाना तुलसी के पत्ते खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं से बचाव होता है। तुलसी के सेवन से शरीर में कॉर्टिसोल (तनाव हार्मोन) का स्तर नियंत्रित रहता है, जिससे आप मानसिक रूप से भी अच्छा महसूस करते हैं।

तुलसी का रस त्वचा संबंधी समस्याओं से राहत देता

शोध में पाया गया है कि तुलसी के सेवन से ब्लड सुगर के स्तर को नियंत्रित किया जा सकता है, जिससे मधुमेह रोगियों को राहत मिलती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स हृदय को स्वस्थ रखते हैं और रक्तचाप को संतुलित रखते हैं। तुलसी का रस त्वचा संबंधी समस्याओं से राहत देता है और बालों को मजबूत बनाता है।

रोज सुबह खाली पेट 4-5 तुलसी के पत्ते चबाएं

कहा जाता है कि तुलसी का न केवल धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है, बल्कि यह वैज्ञानिक दृष्टि से भी वरदान है। रोज सुबह खाली पेट 4-5 तुलसी के पत्ते चबाएं। तुलसी की चाय बनाकर पियें, इससे तनाव कम होता है। तुलसी का काढ़ा बदलते मौसम में बीमारियों से बचाने में मददगार है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें