Dry Fruits खाने के शौकीन आज ही जानिए अखरोट भिगोकर खाने के फायदे,दिल और दिमाग रहेगा स्वस्थ

ड्राई फ्रूट खाना किसे नहीं पसंद इसे छोटे से लेकर बड़े तक के लोग बहुत शौंक से खाना पसंद करते है।बादाम, काजू, किशमिश के साथ ही कुछ लोग अखरोट भी खाना पसंद करते हैं। दरअसल आपने बादाम कोभिगो कर खाने के फायदे तो बहुत सने होंगे।

मुंबई: ड्राई फ्रूट खाना किसे नहीं पसंद इसे छोटे से लेकर बड़े तक के लोग बहुत शौंक से खाना पसंद करते है। ड्राई फ्रूट्स को खाने को बहुत तरीके है इसे लोग अलग अलग तरीके से खाते है। कई लोगो को केवल खीर ,और हलवे में पसंद होता है। तो वही किसी को ऐसे ही कोई शेक में मिक्स कर पीना पसंद करता है।

कोई इसे भिगो कर सुबह खाना पसंद करता है,हर किसी का ड्राई फ्रूट खाने का तरीका अलग होता है। जैसे कि आपको पता है कि ड्राई फ्रूट्स खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही बेहद पौष्टिक भी होते हैं। बादाम, काजू, किशमिश के साथ ही कुछ लोग अखरोट भी खाना पसंद करते हैं। दरअसल आपने बादाम कोभिगो कर खाने के फायदे तो बहुत सने होंगे।

लेकिन आज मै आपको अखरोट को खाने के ऐसे फायदे बताऊंगी जिसे सुन आप भी दंग रह जाएंगे और सोचेंगे की यह आपको पहले क्यों नहीं पता था।आप एक और तरीके से अखरोट खा सकते हैं और वो तरीका है पानी में भिगोया अखरोट खाना। भरपूर एनर्जी प्रदान करता है, इसलिए इसे एनर्जी का पावरहाउस भी कहा जाता है।

चलिए जानते हैं भिगोया हुआ अखरोट कैसे है फायदेमंद:

1.जानी-मानी न्यूट्रिशनिस्ट कविता देवगन का कहना है कि,अखरोट एक बेहद ही हेल्दी नट में शामिल है, जो संपूर्ण शरीर को कई लाभ पहुंचाता है। इसे खाने से दिल से लेकर दिमाग तक को फायदा होता है। वैसे तो आप अखरोट को ड्राई भी खा सकते हैं और पानी में भिगोकर भी खा सकते हैं, लेकिन जब आप अखरोट को पानी में भिगोकर खाते हैं। तो इसे पचाना आसान हो जाता है पाचन तंत्र मजबूत होता है।

2.ड्राई अखरोट को खाने पर इसका स्वाद थोड़ा कड़वा सा लगता है, लेकिन पानी में भिगोकर जब आप खाएंगे तो यह स्वाद में अच्छा लगता है। साथ ही भिगोए हुए अखरोट को चबाने में भी आसानी हो जाती है।

3.अखरोट की तासीर गर्म होती है, इसलिए गर्मियों में इसे सीमित मात्रा में ही खाएं। पानी में भिगोकर खाने से अधिक नुकसान नहीं होगा। आप अखरोट को रात में पानी में डालकर छोड़ दें और इसे दिन भर में कभी भी सेवन कर सकते हैं। जरूरी नहीं कि आप सुबह ही खाली पेट इसका सेवन करें।

4.वजन को कंट्रोल में रखने के लिए आप अखरोट का सेवन कर सकते हैं। इसमें फाइबर होने के कारण ये भूख को कंट्रोल कर सकता है।

5.अखरोट को आप ड्राई खाएं या फिर पानी में भिगोकर, हर तरह से ये मस्तिष्क के लिए फायदेमंद है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भी होता है, जो ब्रेन के कार्यों को बूस्ट करता है। इसमें मौजूद पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड मेमोरी पावर बढ़ाए. ऐसे में आप बच्चों को भी भिगोए हुए या फिर ड्राई अखरोट खिला सकते हैं।

- विज्ञापन -

Latest News