Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

ज़िद्दी डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए जरूर आजमाएं यह Hair Care Tips

September 24, 2023

ज़िद्दी डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए जरूर आजमाएं यह Hair Care Tips

 

1. 1 कप पानी में 2 चम्मच ब्रांडी मिलाएं। उंगलियों से बालों की जड़ों तक लगाएं। 1/2 घंटे बाद शैंपू से धो लें।

2. सिर की त्वचा को साफ रखें। वैकल्पिक दिनों में बालों में तेल लगाएं और शैंपू करें।

3. 1 चम्मच जैतून के तेल में 1 चम्मच नीबू का रस मिलाएं। इसे स्कैल्प पर अच्छे से लगाएं और पुराना दुपट्टा बांधकर सिर को ढक लें। इसे रात भर लगा रहने दें और अगली सुबह शैम्पू कर लें।

4. सोने से पहले बालों में अच्छे से तेल लगाएं। अगली सुबह 1 चम्मच नीबू के रस में ½ चम्मच नमक मिलाएं। नींबू के छिलके को अंदर बाहर करके इसे स्कैल्प पर रगड़ें। शैंपू करने से पहले 1 घंटे के लिए छोड़ दें।

5. 2 बड़े चम्मच चुकंदर का रस लें और इसमें 1 अंडा और 1 छोटा चम्मच नीबू का रस मिलाएं। धोने से पहले आधे घंटे के लिए लगाएं और छोड़ दें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें