Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

घर में आये मेहमानों को इम्प्रेस करने के लिए ,बनाए बाजार जेस्सी दहीवाली गोभी

January 24, 2023

घर में आये मेहमानों को इम्प्रेस करने के लिए ,बनाए बाजार जेस्सी दहीवाली गोभी

सामग्री
फुलगोभी – 500 ग्राम
जीरा – 2 चम्मच
घी – 1 चम्मच
हींग – 1 चुटकी
नमक – स्वादअनुसार
धनिया – 1 चम्मच
हल्दी – 1/2 चम्मच
गर्म मसाला – 1/4 छोटा चम्मच
अदरक – 1 टेबलस्पून
हरी मिर्च – 1 टेबलस्पून
दही – 1/4 कप

बनाने की विधि
1. सबसे पहले गैस पर कढ़ाई रखें और उसमें घी, जीरा, हींग डालकर मिला लें।
2. फिर इस मिश्रण को 2 मिनट के लिए भून लें। इसके बाद इसमें अदरक काटकर डालें।
3. अदरक डालने के बाद इसमें दही मिलाएं और 2 मिनट तक ढककर अच्छे से पका लें।
4. इसके बाद इसमें हल्दी, धनिया काटकर, गर्म मसाला, हरी मिर्च और नमक मिलाएं।
5. इन सारी चीजों को मसाले में मिक्स करें और फूलगोभी धोकर काट लें।
6. काटने के बाद फूलगोभी मिश्रण में डालें।
7. मसालों में फूलगोभी अच्छे से मिलाएं। मसाले डालने के बाद इसे 12 मिनट तक पकाएं।
8. आपकी स्वादिष्ट दहीवाली गोभी बनकर तैयार है। जीरा पाउडर, धनिया पत्ती के साथ गर्निश करके रोटी या परांठे के साथ सर्व करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें