Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल को तंदुरुस्त रखने के लिए 1 मिनट में 60 सीढ़ियां चढ़ने का अनोखा अभियान जो हमेशा रखेगा आपको स्वास्थ

February 17, 2023

दिल को तंदुरुस्त रखने के लिए 1 मिनट में 60 सीढ़ियां चढ़ने का अनोखा अभियान जो हमेशा रखेगा आपको स्वास्थ

दिल को दुरुस्त रखने के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए चलाए जा रहे एक अनोखे अभियान के तहत लोगों से एक मिनट में 60 सीढ़ियां चढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर डालने और पांच अन्य लोगों को टैग कर उन्हें यह चुनौती देने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। हील फाऊंडेशन के सहयोग से जे.बी. फार्मा ‘हार्ट2हार्ट-हेल्दी हार्ट चैलेंज’ नाम का यह अभियान चलाया जा रहा है, जिसकी शुरुआत 22 सितंबर को की गई थी। इसका मकसद लोगों को हृदय की सेहत पर ध्यान देने के लिए प्रेरित करना और विश्व हृदय दिवस के अवसर पर इस बारे में जागरूकता फैलाना है। आयोजकों के अनुसार, अब तक लगभग 750 लोग इस चुनौती को पूरा कर चुके हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने वीडियो डाले हैं। हृदय विज्ञान संबंधी एक प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक, सीढ़ियां चढ़ना हृदय की सेहत के आकलन का सबसे सरल तरीका है। इसमें कहा गया है कि 90 सैकेंड में चार मंजिल (60 सीढ़ियां) नहीं चढ़ पाना हृदय के सही से काम नहीं करने का संकेत हो सकता है। अध्ययन के अनुसार, एक मिनट में 60 सीढ़ियां चढ़ सकने वाले लोगों का हृदय संभवत: श्रेष्ठ तरीके से काम कर रहा होता है।

दय रोगों से मृत्यु दर को कम करने के लिए एकजुट प्रयासों की जरूरत: डब्ल्यू.एच.ओ.
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यू.एच.ओ.) ने कहा कि ज्यादातर हृदय रोगों को रोका जा सकता है और तंबाकू के उपयोग, अस्वास्थ्यकर आहार तथा शारीरिक निष्क्रियता जैसे खतरे वाले कारकों से निपटने के लिए एक संपूर्ण सरकारी नजरिए की जरूरत है। डब्ल्यू.एच.ओ. ने कहा कि दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में हृदय रोग मौत का एक प्रमुख कारण है, जिसमें हर वर्ष 36 लाख लोगों की जान जाती है। हृदय संबंधी रोगों (कार्डियो वैस्कुलर डिजीज… सी.वी.डी.) से होने वाली मौतों को एक तिहाई तक कम करने के लिए, डब्ल्यू.एच.ओ. दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र ने ‘सी हार्ट्स’, डब्ल्यू.एच.ओ. साऊथ-ईस्ट एशिया हार्ट्स पहल’ के माध्यम से जारी पहलों को बढ़ाने और इन्हें एकीकृत करने की योजना बनाई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें