Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Office Tour के लिए पैक करना है हैंडबैग, तो फॉलो करें ये टिप्स

January 8, 2023

Office Tour के लिए पैक करना है हैंडबैग, तो फॉलो करें ये टिप्स

कुछ बिजनैसमैन और नौकरियों में कई सीनियर आफिसर टूर पर अक्सर अपने देश में या विदेश जाते रहते हैं। उन्हें पता होता है ट्रैवलिंग में किन चीजों की जरूरत होती है। उसी के अनुसार वे अपना बैग खरीदते हैं। जो लोग कम यात्र पर निकलते हैं और ट्रैवलिंग बैस घर पर न हो और नया खरीदना हो तो ध्यान दें कुछ बातों पर:-

हार्डबैग के स्थान पर सॉफ्ट बैग लें क्योंकि सॉफ्ट बैग कैरी करना आसान होता है और सीट के नीचे या ऊपर आसानी से फिट भी हो जाता है। अपने बैग की अलग पहचान हेतु कुछ अलग कलर खरीदें ताकि आसानी से पहचान सकें। वैसे आजकल प्रिंटेड बैग्स भी बाजार में उपलब्ध हैं। उनकी पहचान करना भी आसान होता है। अगर कलर कामन है तो उस पर रिबन या कोई कलरफुल बेल्ट बांध लें ताकि आसानी से पहचाना जा सके।

ब्हीलस वाला बैग ही खरीदें, उन्हें बिना किसी की मदद के कैरी करना आसान होता है। उनके लॉक ब्हीलस अच्छी तरह से चैक कर लें। अपने व्यक्तित्व को ध्यान में रखते हुए बैग खरीदें ताकि आपके स्टाइल को मैच करें। ब्रांडेड बैग्स लेने में समझदारी होती है। एक बार खर्चा तो हो जाता है पर उनका साथ लंबे समय तक रहता है। न जल्दी कटते-फटते हैं, न हैंडल से टूटते हैं। लॉक भी उनके अच्छे होते हैं। बैग में सामान ठूंस कर न भरें। एक चौथाई या थोड़ा कम खाली रखें ताकि आसानी से बंद हो सके। जबर्दस्ती बंद करने से बैग की लाइफ कम हो जाती है। बैग्स ऐसे खरीदें जो हैंडी हों, बहुत बड़े और भारी न हों। उनके साथ सफर करना मुश्किल न हो।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें