Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Monsoon में हेल्दी रहने के लिए जरूर पिएं ये खास चाय, दूर रहेंगी सारी बीमारियां

August 14, 2024

Monsoon में हेल्दी रहने के लिए जरूर पिएं ये खास चाय, दूर रहेंगी सारी बीमारियां

नई दिल्ली: मानसून में हमें बीमारियां जल्दी घेर लेती हैं। ऐसे में सेहत को सही रखने के लिए हमें हेल्दी चीजों को डाइट में शामिल करना होता है। आज हम आपको कुछ ऐसी चाय के बारे में बताएंगे जिससे आपकी इम्यूनिटी मजबूत हो सकती है। मानसून के मौसम में चाय पीने का मजा ही कुछ अलग होता है। ज़्यादातर लोग तो अपने दिन की शुरुआत चाय पीकर ही करते हैं। जहां चाय स्वाद बढ़ाती है, वहीं सेहत के लिए भी ये अच्छी होती है। बारिश के मौसम में बीमारियों से बचने के लिए आप इन कड़कदार चाय का आनंद ले सकते हैं। तो आइए जानें मानसून के मौसम में कौन – कौन सी चाय पीना चाहिए।

मसालेदार चाय : मानसून के मौसम में मसालेदार चाय पीने से चिंता व अवसाद दूर होते हैं क्योंकि इसमें कैफीन की मात्रा पायी जाती है। ये शरीर में एनर्जी बनाए रखने में भी मददगार होती है। पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए मसालेदार चाय लाभकारी है। इससे सभी प्रकार के पाचन विकारों को नष्ट करने में मदद मिलती है। मसालेदार चाय में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जिससे सूजन कम होती है। मसाला चाय में मौजूद मसाले रक्त शर्करा के स्तर को नियमित करने में मदद करते हैं, जिससे टाइप 2 मधुमेह होने का खतरा कम होता है। जायफल, सौंफ, लौंग, अदरक और इलायची से बनी मसालेदार चाय कैंसर, दिल के रोग, खराब पाचन क्रिया सर्दी खांसी और बॉडी पेन जैसी समस्याओं से बचाती हैं।

कश्‍मीरी कहवा चाय : कश्मीरी कहवा सूखे मेवे, दालचीनी, केसर और ताजा मसालों को मिलाकर बनाई जाती है। इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में यह चाय मददगार होती है। मानसून में होने वाली बीमारियों से बचाने के लिए यह चाय काफी मददगार होती है। इस वजह से लोग इसका सेवन ज्यादा करते हैं। इस चाय का स्वाद ग्रीन टी जैसा होता है और इसे खास तरह से बनाया जाता है, जिस वजह से मानसून में कश्मीरी चाय को ज्यादा पीया जाता है।

मैंगो ग्रीन चाय : विटमिन ए, बी और सी के गुणों से भरपूर मैंगो ग्रीन चाय को लोग मानसून के समय में पीना पसंद करते हैं। सुबह की शुरूआत मैंगो ग्रीन चाय से करने से शरीर में ताजगी बनी रहती है। इससे दिल के रोग और मौसमी बीमारियों से छुटकारा मिलता है। प्राकृति मसालों से तैयार की जाने वाली यह चाय एंटी-एंजिग ड्रिंक की तरह काम करती है। इसका सेवन कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने के साथ वजन घटाने में भी मददगार साबित होता है।

नीम और नीबू की चाय : शरीर से विषाक्त पदार्थों को नष्ट करने में नीम और नीबू की चाय कारगर साबित होती है। विषाक्त पदार्थों के बढ़ने से इंफेक्शन और बीमारियां होने का खतरा बना रहता है। मानसून में सर्दी – जुखाम का खतरा ज्यादा होता है। इस चाय को पीने से प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत बनती है। नीबू में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल पाए जाते हैं,जिससे संक्रमण होने का खतरा कम होता है। विटामिन सी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे मुंहासे और अन्य त्वचा की समस्याओं को कम करने में मदद मिलती है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें