Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस बार गर्मियों में कुर्ती के साथ धोती पैंट को करें ट्राई , दिखेंगी खूबसूरत

July 27, 2023

इस बार गर्मियों में कुर्ती के साथ धोती पैंट को करें ट्राई , दिखेंगी खूबसूरत

गर्मियां आ गयी हैं, गर्मियों में कुर्तियां पहनना फैशनेबल और आरामदायक होता है। कुर्तियों के साथ सलवार और चूड़ीदार पहन कर आप पारंपरिक लुक दे सकती हैं और पैंट और प्लाजो के साथ माडर्न भी दिख सकती हैं। तो आइए कुर्तियों के साथ मैच करने वाले कुछ कपड़ों पर चर्चा करते हैं। लैगिंग आरामदेह और स्टाइलिश होते हैं। इन्हें आप सफर से लेकर आफिस तक पहन सकती हैं। आजकल प्रिंटेड लैगिंग का चलन जोरों पर हैं। साथ ही पार्टी या क्लब के लिए लेदर लैगिंग भी ट्राई कर सकती हैं। टाइट फिटिंग की कुर्तियों के साथ लैगिंग न पहनें। साथ ही छोटी कुर्तियों के साथ लैगिंग पहनना अच्छा नहीं लगेगा। चूड़ीदार गर्मियों में आरामदेह के साथ खूबसूरत भी लगता है।

लम्बी कुर्ती और अनारकली कुर्ती के साथ चूड़ीदार सुंदर दिखता है। फुल स्लीव और कालर नेक की कुर्ती के साथ चूड़ीदार आपको प्रोफेशनल लुक देगा। चूड़ीदार के साथ ही जैगिंग भी आरामदायक और स्टाइलिश होता है। जैगिंग जींस की तकलीफ से आपको बचाता है और कुर्ती के साथ खूबसूरत दिखता है। गर्मियों में कुर्तियों के साथ पिटयाला पैंट भी चलन में है। पिटयाला पैंट का फैशन पंजाब से लिया गया है। इसमें अधिक कपड़ा लगा कर सिला जाता है। पिटयाला पैंट स्किन-फ्रेंडली होने के साथ खूबसूरत भी दिखता है। पिटयाला पैंट के साथ हमेशा छोटे कुर्ती पहनें। प्रिंटेड पिटयाला पैंट के साथ प्लेन कुर्ती पहन सकती हैं। गर्मियों में स्कर्ट लड़कियों का पसंदीदा पहनावा होता है।

स्कर्ट के साथ छोटी कुर्ती आपको शानदार लुक देता है। आजकल सफेद स्कर्ट, आफ व्हाइट प्रिंटेड स्कर्ट और गोल्डन कॉटन स्कर्ट चलन में है। फ्लेयर्ड स्कर्ट, मैक्सी स्कर्ट, कॉटन स्ट्रेट स्कर्ट और सालिड स्कर्ट आपको माडर्न लुक देता है। अगर आप स्कर्ट पहन कर थोड़ा अलग दिखना चाहती हैं तो एक छोटा स्कार्फ और स्टोल भी ले सकती हैं। आजकल धोती पैंट भी चलन में है जो इन गर्मियों में न केवल आरामदेह बल्कि स्टाइलिश लुक भी देगा। यह ध्यान रखें कि धोती पैंट के साथ फिटिंग की कुर्ती पहने। धोती पैंट के साथ लाइक्र ा के कपड़े का इस्तेमाल न करें। अगर आप किसी पूजा में जा रही है तो आपके लिए केडिया कुर्ती और धोती पैंट एक अच्छा पहनावा होगा।

गर्मियों में अलादीन सलवार भी आपको स्टाइलिश लुक देगा। इंडो वेस्टर्न लुक और पार्टी के लिए अलादीन सलवार बेहतर होता है। स्किन टाइट जींस और कैप्री का भी कुर्ती के साथ अच्छा मैच होता है। सिगरेट पैंट भी गर्मी में आरामदेह और स्टाइलिश होता है। सिगरेट पैंट के साथ ढीली कुर्ती और स्ट्रेट लांग कुर्ती खूबसूरत लुक देगा। सिगरेट पैंट के साथ हिल और फ्लैट दोनों की तरह की चप्पले पहन सकते हैं। साथ ही सिगरेट पैंट के साथ कफ्तान कुर्ती भी पहन सकती हैं। इंडियन स्टाइल का प्लाजो भी गर्मियों में आपको माडर्न लुक देगा। आप प्लाजो के साथ छोटी कुर्तियां पहने। प्लेन प्लाजो के साथ शार्ट कुर्ती और अंगरखा कुर्ती भी ट्राई कर सकते हैं। स्ट्रेट प्लाजो, विसकोज प्लाजो, कॉटन फ्लेयर्ड प्लाजो और सिल्क प्लाजो अभी फैशन में है। ट्रांसपरेंट प्लाजो के साथ प्रिटेंड बार्डर की कुर्ती चुने।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें