Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस Weekend ट्राई करें Kaju Matar Makhana की रेसिपी, ये है विधि

March 14, 2023

इस Weekend ट्राई करें Kaju Matar Makhana की रेसिपी, ये है विधि

सामग्री
काजू मटर मखाना बनाने के लिए 3 कप मखाना, 2 कप कटा हुआ टमाटर, 1 बड़ा चम्मच अदरक, 4 बड़ा चम्मच तेल, 2 चम्मच धनिया पाउडर, 1 छोटा चम्मच नमक, 1 छोटा चम्मच चीनी, ½ छोटा चम्मच जीरा, ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, ¼ कप हरी मटर या फ्रोजन मटर, ¼ कप काजू, ¼ छोटा चम्मच गरम मसाला, ¼ कप कटा हुआ हरा धनिया और 1 चुटकी हींग ले लें. आइए जानते हैं काजू मटर मखाना बनाने की विधि के बारे में.

रेसिपी
काजू मटर मखाना बनाने के लिए कढ़ाई में 3 चम्मच तेल गर्म करें. अब इसमें मखानों को हल्का रोस्ट कर लें और फिर इसे बाउल में निकालकर साइड में रख दें. अब टमाटर, काजू और अदरक को ब्लेंड करके प्यूरी तैयार करें. इसके बाद पैन में तेल गर्म करें. अब इसमें जीरा डालकर भूनें. जीरा ब्राउन होने के बाद इसमें हींग मिक्स करें. अब पैन में टमाटर, काजू और अदरक का पेस्ट डालकर मिलाएं.

फिर इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चीनी और नमक एड करके 2-3 मिनट तक चलाएं. जब मसाला तेल छोड़ने लगे तो इसमें हरी मटर और रोस्टेड मखाना मिक्स कर दें. अब इसमें डेढ़ कप पानी डालकर ढक दें और 6-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं. अब गैस बंद करने के बाद इसमें गरम मसाला और हरा धनिया मिला दें. बस आपका काजू मटर मखाना तैयार है. अब इस डिश को रोटी, पराठे, पूरी या चावल के साथ सर्व करें.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें