Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

पलकों को घनी और लंबी बनाने के लिए आजमाएं ये नुस्खे

March 12, 2023

पलकों को घनी और लंबी बनाने के लिए आजमाएं ये नुस्खे

हर लड़की चाहती है के उसकी ऑंखें बेहद खूबसूरत और आकर्षक हों। ऐसे में पलकों के घने बाल आंखों को खूबसूरत बनाते हैं। लेकिन अक्सर देखा गया है के आजकल देखने को मिलता हैं कि किन्हीं कारणों की वजह से पलकें झड़ने लगती हैं जिससे खूबसूरती में काफी असर पड़ता है। वैसे तो बाजार में आपको नकली आईलैशेज या फिर आईलैश एक्सटेंशन मिल जाएंगे। लेकिन इन्हें प्राकृतिक तौर पर बढ़ाया जाए, तो खूबसूरती देखने लायक होती हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं पलकों को घना और लंबा बनाने के आसान तरीके –

शहद: शहद में इमोलिएंट और ह्यूमेटेंट होते हैं, जो बालों को कंडिशनर करते हैं। ऐसे में बालों की ड्राईनेस दूर हो जाती है। शहद को पलकों में लगाने के लिए उसका गाढ़ापन पहले कम करें और इसके लिए आप इसमें थोड़ा सा गुलाब जल मिक्स कर लें। फिर आप इस मिश्रण को मस्कारा ब्रश से लगाएं और 10 से 15 मिनट के लगा रहने दें। फिर आप आंखों को वॉश कर लें। ऐसा नियमित करने से आपको अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।

नारियल तेल: पलकों को घना और लंबा करने के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे यूज करने के लिए सबसे पहले पलको को अच्छे से पानी से साफ कर लें, इसके बाद ईयर बड से हल्का-हल्का तेल लेकर पलकों पर अच्छे से लगाएं। इसे पूरी रात पलकों पर लगे रहने के बाद सुबह को ठंडे साफ पानी से धो लें।

शिया बटर: पलकों को शाइनी बनाने के लिए शिया बटर का प्रयोग किया जा सकता है। पलकों पर लगाने के लिए शिया बटर को अच्छे से पिघला लें और फिर साफ हाथों से इसे पूरी पलकों पर अच्छे से लगाएं। रात भर इसे पलकों पर लगा रहने के बाद सुबह साफ पानी से अच्छे से धो लें। कुछ ही दिनों आपको फर्क साफ दिखेगा।

जैतून का तेल: जैतून का तेल पलकों को लंबा और घना बनाने का काफी पुराना और असरदार तरीका है। सोने से पहले अपनी पलकों के आसपास एक रुई की मदद से जैतून का तेल लगा लें। रात भर इसे लगा रहने दें, इसमें मौजूद आवश्यक विटामिन आपकी पलकों के विकास में मददगार होता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें