Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्लास्टिक की स्ट्रॉ का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक

May 6, 2023

प्लास्टिक की स्ट्रॉ का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक

प्लास्टिक की स्ट्रॉ का इस्तेमाल आजकल काफी बढ़ गया है। कोल्डड्रिंक, शेक, नारियल पानी और जूस आदि पेय पदार्थ पीने के लिए हम अक्सर प्लास्टिक स्ट्रॉ का इस्तेमाल करते हैं। रंग-बिरंगी स्ट्रॉ का इस्तेमाल करके अपनी ड्रिंक का आनंद लेना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है लेकिन क्या आपको पता है इन स्ट्रॉ का इस्तेमाल करना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है इसलिए बेहतर है कि स्ट्रॉ का इस्तेमाल करना बंद कर दें। तो आईये आपको स्ट्रॉ से ड्रिंक पीने से होने वाले नुक्सान के बारे में बताते हैं।

दांतों की समस्या : फिजिक्स की मानें तो जब आप कोई जूस पीने के लिए स्ट्रॉ का इस्तेमाल करते हैं तो यह एक नली की तरह काम करता है। इस तरह से यह आपके दांतों के एक खास हिस्से को हिट करता है। जूस में शूगर की ज्यादा मात्रा आपके दांतों के इनेमल के लिए बेहद नुक्सानदेह होती है। इससे दांतों के खराब होने का खतरा बढ़ जाता है।

गैस और उल्टी : स्ट्रॉ का इस्तेमाल आपको पर्सनली ही परेशान नहीं करता बल्कि इसकी वजह से आपको लोगों के बीच शर्मिंदा भी होना पड़ सकता है। दरअसल, जब हम जूस या कोई भी पेय पदार्थ स्ट्रॉ की मदद से सिप करते हैं तो उसके साथ हवा भी हमारे पेट के अंदर जाती है। यह हवा आपके पाचन तंत्र में पहुंचती है और इससे गैस तथा उल्टी जैसी समस्या जन्म लेती है।

मोर कंज्यूमिंग : जब आप एक स्ट्रॉ की मदद से किसी पेय पदार्थ का सेवन करते हैं तो इससे हम यह अनुमान नहीं लगा पाते कि हम कितना कंज्यूम कर रहे हैं। इससे हम ज्यादा मात्रा में शूगर या एल्कोहल ग्रहण कर लेते हैं। यह सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

कैमिकल्स : स्ट्रॉ का निर्माण पॉली:प्रोपिलीन की मदद से होता है। एक सीमित मात्रा में ही यह कैमिकल हमारे लिए सुरक्षित होता है। कोई भी लिक्विड जब हम स्ट्रॉ की मदद से सिप करते हैं तो यह कैमिकल हमारे शरीर में जाता है और नुक्सान भी पहुंचाता है। यह आपके हार्मोन्स खासकर एस्ट्रोजन को प्रभावित करता है। गर्म चीजों या पराबैंगनी किरणों के संपर्क में आने के बाद यही स्ट्रॉ पेय पदार्थों को एसडिक बना देता है जो सेहत के लिए बहुत हानिकारक है।

रिंकल्स : अगर आप अपने सौंदर्य को लेकर बहुत सजग रहने वाले हैं तो स्ट्रॉ का इस्तेमाल आज ही बंद कर दीजिए। स्ट्रॉ के लगातार इस्तेमाल से चेहरे पर जल्दी झुर्रियां आने का खतरा बढ़ जाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें