Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

बदलते मौसम के साथ खो रहा है चेहरे का ग्लो, करें ये 6 चीजों का इस्तेमाल और पाएं चांद सी चमक

February 12, 2023

बदलते मौसम के साथ खो रहा है चेहरे का ग्लो, करें ये 6 चीजों का इस्तेमाल और पाएं चांद सी चमक

बदलता मौसम हमारी त्वचा को रुखा करने के साथ-साथ बेजान भी बना देता है जिसके कारण कई प्रकार की मुसीबतों को झेलना पड़ सकता है, जैसे हमारे चेहरे पर न ग्लो रहता है और न ही रौनक होती है। ऐसे में रोज़ काम की भाग दौड़ में हम अपनी त्वचा का ख्याल नहीं रख पाते है और अपनी खूबसूरत त्वचा का ग्लो खो देते है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे किस तरह आप घर पर ही कुछ आसान चीजों की मदद से चांद सा निखार पा सकते हैं।

1. रोज रात को चेहरे पर केस्टर ऑयल लगाएं। इससे आपकी त्वचा कोमल हो जाएगी साथ ही इसमें ग्लो भी आ जाएगा।

2. अपने चेहरे पर ताजी पुदीने की पत्तियों के जूस से मसाज करें और इसे रात को लगाकर छोड़ दें। इससे प्राकृतिक तौर पर चेहरे के मुहांसे तो दूर होंगे ही साथ ही चेहरे की त्वचा दमकने भी लगेगी।

3. गाय का शुद्ध देसी घी भी चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद होता है। रात को अगर इसे चेहरे पर लगाकर सोया जाए तो चेहरे पर निखार आ जाता है।

4. हफ्ते में दो बार चेहरे पर बादाम के तेल और नारियल के तेल से मालिश करें। आयुर्वेद के अनुसार कहा जाता है कि इससे ब्लड फ्लो बढ़ता है और आपकी चेहरे पर चमक और निखार दोनों आते हैं।

5. रोजाना 3 से 4 खजूर रोज खाएं इससे आपकी चेहरे की त्वचा में चमक आएगी। इसी के साथ गर्मियों में खीरा खाने से भी चहरे की त्वचा पर फायदा होता है। यह चेहरे के रंग को साफ करता है।

6. आंवले और करौंदा के पाउडर में पानी मिलाकर इसे अपने चेहरे पर फेसपेक लगाएं। इससे चेहरे की डेड सेल निकलेंगी और चेहरे में दमक आ जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें