Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

तुलसी का इस तरह करें इस्तेमाल, बीमारियां रहेंगी आपसे कोसों दूर

January 2, 2023

तुलसी का इस तरह करें इस्तेमाल, बीमारियां रहेंगी आपसे कोसों दूर

भारत में तुलसी के पौधे का बहुत महत्व हैं। तुलसी के पौधे काे हर घर में पूजा जाता हैं। इसके इलावा तुलसी काे आयुर्वेद में भी इस्तेमाल किया जाता हैं। तुलसी के सेवन से कई सारे फायदे भी हैं। डाक्टर भी सर्दियाें में तुलसी की चाय पीने के लिए कहते हैं, क्याेंकि इसके कई सारे फायदे हैं। इसके अलावा रोजाना तुलसी का सेवन बंद नाक को खोल सकता है और एसीडिटी व तनाव को दूर करता है। आज हम आपकाे तुलसी के पानी के फायदाें के बारे में बताने वाले हैं, ताे चालिए जानते हैं-

– तुलसी के पानी का सबसे बड़ा फायदा यही है कि यह फौरन शरीर और अंगों को डिटॉक्स कर देता है।

– तुलसी का पानी दिल की सेहत के लिए अच्छा साबित होता है।

– इसका सेवन सीने की जलन और एसिड रीफल्क्स को कम करने में मदद करता है।

– तुलसी का पानी इम्यूनिटी बूस्ट करने का काम भी करता है, खासतौर पर फ्लू, खांसी और कोविड के डर के बीच यह फायदा कर सकता है।

– यह आम जुकाम और फ्लू जैसे लक्षणों के इलाज में भी मदद करता है।

– तुलसी का पानी खांसी के इलाज और सांस से जुड़ी बीमारियों में राहत देता है।

– यह तनाव कम करने के साथ ब्लड प्रेशर को भी कम करता है।

– मुंह के छालों से परेशान हैं, तो तुलसी का पानी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

– तुलसी के पानी का रोजाना सेवन पिंपल्स को दूर कर सकता है।

– अगर आप एक्ने के दाग से परेशान हैं, तो इसके लिए तुलसी की पत्तियों का पेस्ट तैयार कर इसे दाग पर लगा सकती हैं। कुछ ही दिन में दाग हल्के होने शुरू हो जाएंगे।

– सिर की त्वचा से जुड़ी दिक्कतों को भी दूर करती है तुलसी।

– त्वचा पर चकत्ते और इंफेक्शन से लड़ने का भी काम करती है तुलसी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें