Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

रोजाना सुबह नंगे पैर घास पर करें सैर और हमेशा रहें तनाव से मुक्त

January 30, 2023

रोजाना सुबह नंगे पैर घास पर करें सैर और हमेशा रहें तनाव से मुक्त

सुबह की सैर करना हमारे लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है और अगर सुबह की सैर हरियाली यानी हरी घास पर की जाये तो उसकी तो क्या ही बात है। नंगे पैर घास पर चलना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होती है। ऐसे में चलिए आपको विस्तार से बताते हैं इससे होने वाले लाभ के बारे में –

# माँसपेशियों का खिंचाव – घास पर नंगे पांव चलने से धीरे-धीरे मांसपेशियों का खिंचाव बहुत कम होता है और तनाव रहित बनाता है। साथ ही ग्रीन थैरेपी से मस्तिष्क की शक्ति भी बहुत बढ़ती है।

# आंखों की रोशनी – सुबह-सुबह ओस में भीगी घास पर चलने से आंखों की रोशनी भी बहुत तेज होती हैं। कुछ दिन नंगे पैर हरी घास पर चलने से आपका चश्मा उतर सकता है या फिर चश्मे का नंबर भी कम हो सकता है।

# ग्रीन थेरेपी- सुबह-सुबह ओस में भीगी घास पर चलना बहुत बेहतर माना जाता है जो पांवों के नीचे की कोमल कोशिकाओं से जुड़ी तंत्रिकाओं द्वारा मस्तिष्क तक राहत पहुंचाता है। घास पर कुछ देर तक बैठने, चलने से एलर्जी और छींक से भी मुक्ति पाई जा सकती है।

# मधुमेह रोगी- मधुमेह रोगीयदि हरियाली के बीच रह कर नियमित गहरी सांस लेते हुए टहलें तो शरीर में ऑक्सीजन की पूर्ति होने से समस्या से मुक्ति पाई जा सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें