Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

त्वचा और बालों के लिए रामबाण है नमक का पानी, जानें कैसे मिलता हैं इसका फायदा

April 21, 2023

त्वचा और बालों के लिए रामबाण है नमक का पानी, जानें कैसे मिलता हैं इसका फायदा

हर एक महिला चाहती है कि हम सबसे सुन्दर दिखें। कई बार हम त्वचा को सुन्दर बनाने के लिए कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं लेकिन कई बार ऐसा होता है कि इन सारी चीजें लगाने की वजह से चेहरे को सुन्दर बनाने के बजाए खराब कर लेते हैं।ऐसे में बात करें नमक की तो नमक हमारे भोजन का सबसे जरूरी और महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। वैसे ही नमक से स्किन पर आई कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह नमक का पानी त्वचा और बालों को निखार देगा। आइये जानते हैं इसके बारे में…

मुंहासों से दिलाए छुटकारा
मुंहासों से परेशान हैं तो नमक के पानी का इस्तेमाल करें। नमक के पानी में मौजूद हीलिंग प्रॉपर्टीज त्वचा की समस्याओं को कम करने में मदद करती हैं। अगर आप मुंहासों से परेशान हैं तो इसके लिए एक कप पानी में एक चम्मच समुद्री नमक मिलाएं। इस मिश्रण को रुई की मदद से प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इसे सूखने दें। इसके बाद चेहरे को पानी से धो लें।

टोनर की तरह करें इस्तेमाल
नमक के पानी को आप टोनर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, नमक का पानी डेड सेल्स को हटाने में मदद करता है। जिससे त्वचा चिकनी और मुलायम हो जाती है। यही नहीं, अगर आप इसका इस्तेमाल टोनर के रुप में करते हैं तो इससे चेहरे में चमक आएगी। टोनर बनाने के लिए एक छोटी स्प्रे बॉटल में पानी और एक चम्मच नमक डालें और इसे हर दिन उपयोग करें। इस पानी को आप सिर्फ एक हफ्ते के लिए बनाऐं और फिर दुबारा इस्तेमाल करने के लिए, फिर से नया नमक और पानी मिलाकर टोनर बनाएं।

डैंड्रफ से दिलाए छुटकारा
नमक के पानी का उपयोग सिर्फ चेहरे पर ही नहीं बल्कि स्किन पर भी किया जा सकता है। नमक का पानी स्कैल्प के अंदर रक्त परिसंचरण को उत्तेजित करता है और रूसी को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा, समुद्री नमक अतिरिक्त तेल और नमी को अवशोषित करके फंगल इंफेक्शन को दूर करने में मदद करता है।

स्किन की एलर्जी को करे दूर
स्किन में होने वाली कई तरह के परेशानियों को जैसे सोरायसिस, एक्जिमा, ड्राई स्किन इत्यादि की परेशानी को दूर करने के लिए नमक के पानी का इस्तेमाल किया जाता है। दरअसल, समुद्री नमक में कई तरह के पोषक तत्व जैसे- कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम पाए जाते हैं, जो आपकी स्किन को हेल्दी बनाए रखने में असरदार हैं।

ऑयली बालों के लिए फायदेमंद
कई लोगों की स्कैल्प बेहद ऑयली होती है, जिससे उनके बाल शैंपू करने के दूसरे दिन बाद ही चिपचिपे से हो जाते हैं। ऐसे में आप नहाते वक्त अपने बालों को नमक मिले पानी से धोएं। इससे आपके बाल कम ऑयली होंगे और उनमें चमक भी भरेगी।

डेड स्किन से छुटकारा
नमक में नैचुरल रूप से एक्सफोलिएंट गुण मौजूद होता है, जो आपकी स्किन से डेड सेल्स को बाहर करने में असरदार है। अगर आप अपनी स्किन की कायाकल्प में सुधार लाना चाहते हैं तो नमक के पानी से अपना चेहरा धोएं। इससे स्किन की चमक और टाइटनिंग बढ़ेगी।

स्क्रब की तरह करे काम
स्क्रब की तरह भी आप नमक के पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह स्किन से मृत कोशिकाओं को बाहर करके आपकी स्किन को अंदर से साफ रखता है। इतना ही नहीं, ब्लैकहेड्स और व्हाइहेड्स की परेशानी को भी दूर करने में प्रभावी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें