Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

टाइट जींस पहनने वाले हो जाएं आज ही सावधान, हो सकती है बड़ी मुसीबत

February 6, 2023

टाइट जींस पहनने वाले हो जाएं आज ही सावधान, हो सकती है बड़ी मुसीबत

सभी को टाइट जींस पहनना बेहद अच्छा लगता है क्योंकि फैशन में टाइट जींस का ट्रेंड कभी नहीं जाता। टाइट जींस हमारी न सिर्फ लुक बदल देती है बल्कि ये हमें बेहद खूबसूरत भी दिखाने का काम करती है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं के टाइट जींस हमें जरूर स्मार्ट लुक देती है लेकिन ये आपको कई तरह की बीमारियों का शिकार भी बना सकती है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे टाइट जींस पहनने से होने वाले कुछ ऐसे नुकसान जो आपको जरूर इस तरह की जींस न पहनने पर मजबूर कर देंगी।

# टाइट जींस पहनने से आपको उठने-बैठने में दिक्कत आ सकती है जिससे आपकी रीढ़ की हड्डियों में भी एफेक्ट हो सकता है।

# यदि आप वर्क आउट जाने की सोच रही है तो इसके लिये आप स्किन टाइट जींस का चुनाव कतई ना करें क्योकि जॉगिग के समय हमें कई शारीरिक गतिविधि करनी पड़ती है बार बार उठना बैठना या पैर का फैलाना जिससे हमारी जांघों की नसों पर दबाव पड़ता है और इससे पैरों में ब्लड सर्कुलेशन रूक जाता है और पैर के शुन्य होने से काफी परेशानी पैदा हो सकती है।

# चुस्त और शरीर से चिपकी हुई जींस आपकी कमर, जांघ और पिंडलियों को कस कर जकड़ लेती हैं। जिससे जोड़ों में खिचांव की समस्या उत्पन्न हो जाती है।

# टाइट जीन्स की वजह से आपको स्किन इरिटेशन और फंगस इंफेक्शन की शिकायत भी हो सकती है। इतना ही नहीं, ऐसे में चर्म रोग होने का खतरा बहुत ज्यादा होता है।

# टाइट जींस पहनने से आपको उठने-बैठने में दिक्कत आ सकती है। इतना ही नहीं इससे बॉडी का शेप भी खराब हो सकता है।

# टाइट फीटेड स्किनी जींस पहनने से अकसर त्वचा की नमी गुम हो जाती है, जिस कारण आपको खुजली और रेड रैशेस हो जाते हैं। वहीं त्वचा संक्रमण का होना भी कोई आम बात नहीं।

# तंग और चुस्त कपड़े पहनने से अक्सर त्वचा की नमी गुम हो जाती है। जिसकी वजह से त्वचा पर खुजली और रैशेस हो जाते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें