Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

वेट लॉस के लिए सुबह के नाश्ते में जरूर शामिल करें ये 5 हेल्दी चीजें, तेजी से घटेगा वजन

July 10, 2025

वेट लॉस के लिए सुबह के नाश्ते में जरूर शामिल करें ये 5 हेल्दी चीजें, तेजी से घटेगा वजन

Weight Loss Breakfast Dishes : अगर आप तेजी से वजन कम करना चाहते हैं तो सबसे पहले अपनी ब्रेकफास्ट आदतों में बदलाव करें। हेल्दी और फाइबर से भरपूर नाश्ता न केवल दिनभर एनर्जी देता है, बल्कि लंबे समय तक पेट भरा रखकर ओवर ईटिंग से भी बचाता है। अक्सर लोग सुबह ऑयली, मीठा या ज्यादा नमकीन नाश्ता कर लेते हैं, जिससे वजन घटाने में कोई खास असर नहीं पड़ता। ऐसे में जानिए सुबह के नाश्ते में किन 5 चीजों को शामिल करने से वजन तेजी से घटाया जा सकता है।

1. फल – फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर एनर्जी बूस्टर

अगर आप कुछ हल्का लेकिन पोषण से भरपूर खाना चाहते हैं तो फलों से बेहतर कुछ नहीं। फल फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत होते हैं।

वजन घटाने के लिए फायदेमंद फल:

सेब
पपीता
अनार
तरबूज
खरबूज
अमरूद
बेरीज

इन फलों को सुबह के नाश्ते में जरूर शामिल करें।

2. ओट्स और दलिया – पेट को रखें देर तक भरा

–ओट्स और दलिया दोनों ही वजन घटाने में असरदार हैं।
–ओट्स शरीर में फाइबर की पूर्ति करता है और मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है।
–दलिया देर तक पेट भरा रखता है, जिससे अनावश्यक स्नैकिंग से बचाव होता है।
–इन्हें सब्जियों के साथ पकाकर नाश्ते में लें, जिससे स्वाद और पौष्टिकता दोनों बनी रहे।

3. सीड्स – चर्बी घटाने के सुपरफूड

–चिया सीड्स, सब्जा सीड्स, और अलसी के बीज वजन घटाने में बहुत मददगार हैं।
–ये शरीर की फालतू चर्बी को गलाने में सहायक होते हैं।
–पाचन तंत्र को सुधारते हैं और पेट साफ रखने में मदद करते हैं।
–नाश्ते में रोजाना 2 चम्मच चिया या सब्जा सीड्स को स्मूदी, जूस या पानी में मिलाकर जरूर लें।

4. स्मूदी – स्वाद और पोषण का हेल्दी कॉम्बो

अगर फल खाने के बाद आपको जल्दी भूख लगती है तो स्मूदी एक बेहतरीन विकल्प है।
आप बना सकते हैं: –फल + ओट्स + दूध या दही + ड्राई फ्रूट्स की स्मूदी
–बिना चीनी के तैयार की गई स्मूदी वजन घटाने में मदद करती है।
–स्मूदी से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और यह शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व देती है।

5. स्प्राउट्स – प्रोटीन और फाइबर का खजाना

–स्प्राउट्स यानी अंकुरित अनाज वजन घटाने वालों के लिए एक परफेक्ट ब्रेकफास्ट आइटम है।
–मूंग, चना, लोबिया और सोयाबीन से स्प्राउट्स बनाएं।
–इसमें प्याज, टमाटर, खीरा, हरी मिर्च, नींबू, नमक मिलाकर स्वाद बढ़ाएं।
–चाहें तो थोड़े पीनट्स और किशमिश भी मिला सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें