Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रतिदिन 10,000 कदम चलने से शरीर पर क्या पड़ता है प्रभाव

March 12, 2025

प्रतिदिन 10,000 कदम चलने से शरीर पर क्या पड़ता है प्रभाव

नई दिल्ली: आजकल फिटनैस ट्रैकर और स्वास्थ्य ऐप्स लोगों को रोजाना 10,000 कदम चलने के लिए कहते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसके पीछे क्या लॉजिक है,1960 के दशक में एक जापानी कंपनी ने मैनपो-केई नामक एक पैडोमीटर (कदम गिनने वाला उपकरण) बनाया, जिसका मतलब 10,000 स्टैप्स मीटर है। अब सवाल यह है कि क्या 10,000 कदम चलना फायदेमंद है? आइए, इसका जवाब जानते हैं।आधुनिक शोध से पता चलता है कि अधिक चलने से सेहत पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

फिजिकल थैरेपिस्ट कैली स्टर्म के अनुसार, रोजाना कदमों की संख्या बढ़ाने से मृत्यु दर कम होती है, हृदय संबंधी समस्याएं कम होती हैं और मैटाबॉलिज्म मजबूत होता है। यह लाभ 7,500 से 10,000 कदम प्रतिदिन तक सबसे अधिक देखे गए हैं। रोजाना ज्यादा चलने से निष्क्रियता कम होती है और अच्छी आदतें बनती हैं। शोध में बताया गया है कि 10,000 कदम चलने का लक्ष्य लोगों को टीवी देखने या मोबाइल स्क्रॉलिंग जैसी बेकार की आदतों से बचने में मदद कर सकता है। इससे स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और आलस्य दूर होता है, जिससे शरीर सक्रिय रहता है और कई बीमारियों से लड़ने में सक्षम बनता है।

ये भी पढ़ें- Asha Bhosle Died: आशा भोसले के वो गाने, जो आज भी फैंस के दिलों में करते हैं राज

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें