Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

नमकीन बिस्किट में क्यों बने होते हैं छेद… आखिर क्या है इसके पीछे की वजह

October 16, 2023

नमकीन बिस्किट में क्यों बने होते हैं छेद… आखिर क्या है इसके पीछे की वजह

 

नई दिल्ली: हमारा चाय का साथी बिस्किट जो हमारी ज़िंदगी का हिस्सा इस कदर बन गया हैं कि हम कभी सोचते भी नहीं हैं कि ऐसा क्यों होता है। शायद हम में से कुछ लोगों के मन में यह सवाल भी आता होगा कि, जैसे पेन के कैप में एक छेद क्यों होता है या फिर नमकीन बिस्किट पर कई सारे छेद क्यों होते हैं. मीठे बिस्किट पर ऐसा नहीं होता है, फिर नमकीन बिस्किट पर होल्स क्यों बनाए जाते हैं:

क्यों होता है बिस्किट पर छेद: 

एक रिपोर्ट में बताया गया है कि, नमकीन बिस्किट पर मिलने वाले ये छेद यूं ही नहीं होते। इसका मकसद बिस्किट को सुंदर दिखाना नहीं होता है बल्कि इसकी एक अहम वजह है। ये बेकिंग के दौरान मदद करता है। इन होल्स को डॉकर्स कहा जाता है, जिसके ज़रिये बिस्किट के आटे से हवा पास होती रहती है और बिस्किट फूलते नहीं बल्कि चपटे, कुरकुरे और एक जैसे बने रहते हैं।

आटे में एयर बबल्स नहीं बनते और स्ट्रक्चर बिल्कुल परफेक्ट बना रहता है। इतना ही नहीं ब्रिटेन में पॉपुलर रिट्स नाम के नमकीन बिस्किट की ओर से बताया गया था कि डिज़ाइनर किनारे यूं ही नहीं होते, बल्कि इसका खास काम है. इन रेतीले किनारों से चीज़ का पीस काटा जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें