Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

खाना 3 घंटे बाद क्यों बन जाता है जहर? सामने आई ये बड़ी वजह

October 2, 2025

खाना 3 घंटे बाद क्यों बन जाता है जहर? सामने आई ये बड़ी वजह

नई दिल्ली: आज की तेज़ रफ्तार ज़िंदगी में बचे हुए खाने को स्टोर करना एक आम आदत बन चुकी है। फ्रिज में रखा गया रात का खाना अगली सुबह नाश्ते में या ऑफिस ले जाकर दोबारा गर्म कर के खा लेना अब सामान्य बात हो गई है। लेकिन आयुर्वेद इस चलन को सेहत के लिए खतरनाक मानता है।

आयुर्वेद के अनुसार, भोजन सिर्फ पेट भरने का जरिया नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को पोषण देने वाला माध्यम है। ऐसे में अगर खाना बासी हो जाए, यानी पकाने के 3 घंटे बाद भी खाया जाए, तो वह अपनी मूल गुणवत्ता और ऊर्जा खो देता है।

1. बासी खाने से घटते हैं पोषक तत्व

जब खाना ताज़ा होता है, तब उसमें मौजूद सूक्ष्म पोषक तत्व शरीर को ऊर्जा, मानसिक स्पष्टता और संतुलन प्रदान करते हैं। लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता है, भोजन की “प्राण शक्ति” यानी जीवन ऊर्जा कम होती जाती है। 3 घंटे के बाद यह खाना सिर्फ पेट भरता है, लेकिन शरीर को शक्ति नहीं देता, बल्कि थकान, भारीपन और आलस्य का कारण बन सकता है।

2. बासी भोजन बनाता है वात-कफ पिटारा

आयुर्वेदिक ग्रंथों के अनुसार, हर व्यक्ति के शरीर में तीन प्रकार के दोष होते हैं वात, पित्त और कफ।
बासी खाना विशेष रूप से वात दोष को बढ़ाता है, जिससे गैस, अपच, कब्ज, और शरीर में हल्का दर्द या जकड़न हो सकती है।
इसके अलावा, लंबे समय तक रखा गया खाना बैक्टीरिया का घर बन सकता है, जिससे संक्रमण का खतरा भी बढ़ता है।

3. जैसा खाएं, वैसा बन जाए मन

योग और आयुर्वेद में यह स्पष्ट कहा गया है “आप जो खाते हैं, वही बनते हैं।”
ताज़ा, सात्विक और गर्म खाना व्यक्ति को मानसिक रूप से शांत, स्थिर और ऊर्जावान बनाता है।
इसके विपरीत बासी, जंक या बार-बार गर्म किया गया खाना मन में चिड़चिड़ापन, आलस और अस्थिरता ला सकता है।

क्या करें जब बचा हुआ खाना खाना पड़े?

एयरटाइट कंटेनर में रखें ताकि बैक्टीरिया न पनपे।

ठंडी जगह या फ्रिज में ही रखें, कमरे के तापमान पर नहीं।

दोबारा गर्म करते समय अच्छी तरह उबालें, सिर्फ हल्का गर्म न करें।

24 घंटे से ज्यादा पुराना खाना न खाएं, भले ही वो फ्रिज में ही क्यों न रखा हो।

ये भी पढ़ें: पंजाब: सीमा पार से नशा तस्करी पर प्रहार, 9 किलो हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें