Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिना पानी और डिटर्जेंट ऐसे करें कंबल को घर पर साफ, बच जाएंगे ड्राई क्लीन के सारे पैस

May 13, 2023

बिना पानी और डिटर्जेंट ऐसे करें कंबल को घर पर साफ, बच जाएंगे ड्राई क्लीन के सारे पैस

भारत में सर्दी अपने अंतिम चरण में है। इस समय धीरे-धीरे सारे गर्म कपड़ों को कबर्ड में वापस रखने की तैयारी घरों में शुरू हो जाती है। ऊनी कपड़े तो आसानी से साफ हो जाते हैं। लेकिन जब बात कंबल और भारी रजाई की आए तो, यह सोचना पड़ जाता है इसे साफ कैसे करें? आज हम आपको ऐसे तरीकों को बता रहे हैं, जिसके बाद आप दोबारा कभी कंबल की सफाई की टेंशन नहीं लेंगे। साथ ही कंबल को साफ करने के ये टिप्स आसान और सस्ते भी हैं, जिससे ब्लैंकेट ड्राई क्लीनिंग के सारे पैसे भी बच जाएंगे।

कंबल को धूप में सुखाएं आमतौर पर लोग कंबल को इस्तेमाल करने के बाद डिटर्जेंट वाले पानी में धोना पसंद करते हैं। लेकिन यदि आप इसे न भी धोए तो भी चलेगा। आपको बस इसे 4-5 दिन कुछ घंटों के लिए धूप में डालने की जरूरत है। इससे कंबल से बदबू के साथ बैक्टीरिया भी खत्म हो जाते हैं। जिससे इसे धोने की जरूरत नहीं पड़ती।

कंबल पर लगे दाग को बैकिंग सोडा से करें साफ कंबल पर लगे दाग को देखकर धोने या ड्राई क्लीनिंग के अलावा शायद ही किसी को कोई दूसरा रास्ता सुझता होगा। लेकिन ऐसे कई तरीके हैं, जो कंबल को बिना धोए ही दाग को हटा देते हैं। इसमें से सबसे असरदार तरीका है बैकिंग सोडा। इसे केवल आपको दाग वाली जगह को गीले साफ कपड़े से पोंछकर अच्छी तरह से छिड़क देना है। फिर कुछ देर बाद इसे हटा लें। दाग पूरी तरह से गायब हो जाएगा। ज्यादा दाग लगे होने पर इस प्रक्रि या को दो- तीन बार दोहरा भी सकते हैं।

ऊनी कंबल को ब्रश से करें क्लीन वूलन ब्लैंकेट को ज्यादा धोने या ड्राई क्लीन कराने से बचना चाहिए, क्योंकि ऊन बहुत सेंसिटिव फैब्रिक होता है। साथ ही पानी में यह सिकुड़ने और टूटने लगता है। ऐसे में इसे साफ करने के लिए इसपर मुलायम ब्रश को हल्के हाथों से घुमाएं। इसके अलावा कुछ देर के लिए धूप में डालकर रखें।

गंदा होने से बचाने के लिए कंबल को ऐसे करें यूज कंबल को गंदा होने और धोने से बचाने के लिए सबसे अच्छा तरीका है, इसमें कवर लगाकर रखें। ऐसा करने से आपको पूरे कंबल की जगह केवल कवर को ही धोने की जरूरत पड़ती है, जो मुश्किल भरा नहीं होता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें