Site icon Dainik Savera Times

महिलाओं की सेहत के लिए जरूरी हैं ये सात चीजें, डाइट में जरूर करें शामिल

women health diet essential foods nutrition tips

women health diet essential foods nutrition tips

परिवार का ध्यान रखते-रखते महिलाएं अपना ध्यान रखना भूल जाती है। महिलाओं में ही सबसे ज्यादा पोषक तत्वों की कमी पाई जाती है क्योंकि परिवार का ध्यान रखने में वे खुद को भूल जाती है, जिससे हार्मोन असंतुलन और कमजोरी की वजह से कई बीमारियां घेर लेती हैं।

ऐसे में हम आपको बताएंगें कि इन 7 चीजों को हर महिला को अपने आहार में शामिल करना चाहिए। ऐसा करने से धीरे-धीरे शरीर में मौजूद सभी कमियों की पूर्ति की जा सकती है।

पहली चीज है, रागी। रागी कैल्शियम, फाइबर और आयरन से भरपूर होती है। दिन में एक बार रागी का सेवन किसी भी समय करें। इसे घी के साथ रोटी बनाकर भी ले सकते हैं, यह चीला या रागी बॉल बनाकर लेकर सकते हैं। यह हड्डियों की मजबूती, हार्मोन के संतुलन, बाल और स्किन के लिए फायदेमंद होता है। दूसरे नंबर पर है आंवला, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। दिन में एक बार आंवले का सेवन जूस, अचार, चटनी या फिर मुरब्बे के रूप में जरूर करें।

तीसरे नंबर पर है चिया सीड्स। चिया सीड्स कैल्शियम और फाइबर का बड़ा स्रोत है। इसका सेवन गट हेल्थ, कमजोरी को दूर करने, और वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है। चिया सीड्स को शेक या फिर लड्डू के साथ मिलाकर ले सकते हैं। चौथे नंबर पर है अलसी के बीज। अलसी के बीज में भरपूर ओमेगा-3 होता है, जो कमजोरी और मस्तिष्क की नसों को आराम देता है और तनाव से बचाता है। यह हृदय रोग और पीसीओडी जैसे रोगों को कम करने में मदद करता है।

ये भी पढ़ें : https://dainiksaveratimes.com/lifestyle/mobile-overuse-brain-effects-screen-time-impact/

पांचवें नंबर पर है कद्दू के बीज। कद्दू के बीज आसानी से बाजार में मिल जाते हैं, और यह मैग्नीशियम और जिंक का अच्छा स्रोत है। शरीर में मैग्नीशियम और जिंक की कमी को पूरा करने के लिए रोजाना 1 चम्मच कद्दू के बीजों का सेवन जरूर करें। मैग्नीशियम और जिंक की कमी से थायराइड रोग भी होता है। ऐसे में इनका सेवन बहुत आवश्यक है।

छठे नंबर पर है अखरोट। बढ़ती उम्र के साथ मस्तिष्क और शरीर की नसें कमजोर होने लगती हैं और घुटनों से जुड़े रोग भी परेशान करने लगते हैं। ऐसे में रोजाना अखरोट का सेवन रोजाना सुबह करें। सातवें नंबर पर है चुकुंदर। महिलाओं में रक्त की कमी सबसे ज्यादा पाई जाती है। ऐसे में रक्त को बढ़ाने वाली सब्जियों और फलों का सेवन करें। चुकंदर की रोटी या रायता रोजाना आहार में लिया जा सकता है।

Exit mobile version