Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

बालों में कलर करवाना पड़ सकता है आप पर भारी, हो सकती हैं ये बड़ी इन्फेक्शन

February 15, 2023

बालों में कलर करवाना पड़ सकता है आप पर भारी, हो सकती हैं ये बड़ी इन्फेक्शन

आज कल हर कोई ट्रेंडी फैशन को फॉलो करना पसंद करता है फिर चाहे वो लड़का हो या लड़की। जैसे के अपने बालों को लेकर हर कोई बहुत ख्याल रखता है। आजकल बालों में अलग-अलग कलर्स करवाने का ट्रेंड है जिसे आजकल की यंग जनरेशन इसे काफी पसंद भी कर रही हैं। लेकिन आप इस बात से अंजान हैं की बालों में कलर करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। जिससे हमारे बालों पर काफी बुरा साइड इफैक्ट भी पड़ सकता है। ऐसे में यदी आप अपने बालों को कलर करवाना चाहते हो तो आपको इन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए –

1. बालों को कलर करवाने से पहले आपको एलर्जी का ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि कई बार कुछ कलर या डाई बालों को नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसे में यदि आपको अमोनियायुक्त डाई सूट न करें तो आप प्रोटीनयुक्त डाई का इस्तेमाल भी करती हैं।

2. हेयर कलर करवाने वालों को बाद में त्वचा संबंधी दिक्कतों सामना जैसे बालों की कोमलता जाने का डर, बाल जल्दी सफेद होना इत्यादि करना पड़ता है। हेयर कलर में मिला अधिक अमोनिया बालों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

3. हेयर कलर कई तरह के हो सकते हैं जैसे बरगंडी, डार्क ब्राउन, रेड कलर, नेचुरल, गोल्ड, चॉकलेट चेरी ब्राउन रेड इत्यादि। आप अपनी पर्सनेलिटी के हिसाब से ही कलर का चयन करें।

4. डाई के किसी भी प्रकार के साइड इफेक्ट से बचने के लिए आपको पहली बार कलर किसी अनुभवी व्यक्ति या प्रोफेशनल व्यक्ति से ही करवाना चाहिए। बालों को कलर करने से पहले उन्हें पहले धों के सुलझा कर सुखा लें और बालों को कंघी के एक सिरे से उठाते हुए बालों को कलर करें।

5. बालों को यदि आप खुद से डाई करते है तो उसके बाद बालों में शैंपू और कंडीनर करना न भूलें। साथ ही हेयर स्पा और सीरम ट्रीटमेंट तो किसी अनुभवी व्यक्ति से ही करवाएं। इसके अलावा यदि आप पहली बार घर पर ही बालों को कलर कर रहे हैं तो बालों को डाई करने वाले पैकेट पर लिखे दिशा-निर्देशों को सावधानी से पढ़ें।

6. आमतौर पर हेयर कलर बालों में चमक लाने, नया लुक पाने, सफेद बालों की परेषानी को दूर करने, बालों को पहले से बेहतर बनाने और बालों में जान डालने के लिए किया जाता है। ऐसे में जरूरी है कि हेयर कलर हमेशा अच्छी क्वालिटी का ही प्रयोग करें।

7. यदि आप बालों की घुंघराले बालों को स्ट्रेट कराना चाहती हैं तो कलर करवाने के 15-20 दिनों के बाद ही ऐसा करवाएं। एक साथ दोनों काम करने पर बालों पर केमिकल का प्रेशर अधिक पड़ता है। इससे बाल खराब हो सकते है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें