Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

आप भी एक बार घर पर अवश्य बनाएं Rava Upma, सबको आएगा बेहद पसंद

November 8, 2023

आप भी एक बार घर पर अवश्य बनाएं Rava Upma, सबको आएगा बेहद पसंद

सामग्री
रवा – 2 कप
उड़द दाल – 2 टी स्पून
चना दाल – 2 टी स्पून
प्याज – 2
टमाटर – 2
अदरक – 1 कप
गाजर – 1 कप
हरे मटर – 1 कप
शिमला मिर्च – 1 कप
फ्राइड काजू – 6-7
कड़ी पत्ता – 2-3
तेल – जरुरअनुसार
देसी घी – 2 टेबलस्पून
नींबू – 2 चम्मच
नमक – स्वादअनुसार
हरी मिर्च – 2
राई – 2 चम्मच

विधि
1. सबसे पहले आप प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, गाजर, शिमला मिर्च, मटर, हरी धनिया पत्ती बारीक-बारीक काट लें।
2. इसके बाद कढ़ाई में घी डालकर गर्म कर लें। घी गर्म होने के बाद रवा उसमें डालकर भून लें।
3. रवा को 3-4 मिनट के लिए हल्का ब्राउन होने तक भून लें।
4. मिश्रण को बीच-बीच में चम्मच से हिलाते रहें। तय समय के बाद मिश्रण को प्लेट में निकाल लें।
5. एक अलग कढ़ाई में तेल डालें और गर्म कर लें। गर्म होने के बाद तेल में राई डालकर भून लें।
6. जैसे राई चटकने लगे तो उसमें हींग, कड़ी पत्ता, उड़द की दाल,चना दाल डालकर भूनें।
7. इसके बाद इसमें प्याज काटकर और हरी मिर्च व अदरक कद्दूकस करके मिक्स करें।
8. मिश्रण को ब्राउन होने तक अच्छे से भून लें।
9. भूनने के बाद इसमें गाजर, शिमला मिर्च, टमाटर डालें। इसके बाद सारी सामग्रियों को 3 मिनट तक पका लें।
10. फिर इसमें पानी मिलाएं और उबलने के लिए छोड़ दें।
11. जैसे पानी उबलने लगे तो उसमें भूनी हुई सूजी मिला दें।
12. सूजी मिलाने के बाद इसमें नींबू निचौड़ कर डालें।
13. नींबू को मिलाते हुए मिश्रण को 2 मिनट तक पका लें।
14. अब कढ़ाई को ढक दें और 3-4 मिनट के लिए पकने दें।
15. बीच-बीच में इसे हिलाते रहें। इसके बाद गैस बंद कर दें।
16. 10 मिनट के लिए उपमा को ऐसे ही रहने दें। तय समय के बाद उपमा को हरा धनिया के साथ गर्निश करके सर्व करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें