Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

रोजाना करें ब्रोकली का सेवन और पाएं हैरान कर देने वाले फायदे

March 7, 2023

रोजाना करें ब्रोकली का सेवन और पाएं हैरान कर देने वाले फायदे

ब्रोकली की सब्जी हमारी सेहत के लिए बहुत लाभदायक होती है, यही नहीं बल्कि सभी लोग इसे बहुत चाव से खाते हैं। आपको बता दें के ब्रोकली सिर्फ संब्जी के तौर पर ही नहीं बल्कि इसे खासकर वो लोग जो डाइट करते हैं वो ब्रोकली को अक्सर अपने खाने में शामिल करते हैं। ये जितनी स्वादिष्ट होती है उतनी ही लाभदायक भी होती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें के ब्रोकली में पोटेशियम की उच्च मात्रा होती है जो कि आपके नर्वस सिस्टम को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करती है, यह आपकी मांसपेशियों के विकास में भी मदद करता है। आप ब्रोकली को फ्राई कर के या स्टीम करके भी खा सकते हैं। क्यूंकि इससे आपको और भी अधिक लाभ प्राप्त होगा। तो आइये अब हम आपको ब्रोकली के फायदे बताते हैं।

जानें ब्रोकली के फायदे:
1. आंखों के लिए फायदेमंद: ब्रोकोली में कैरोटीनॉयड ल्यूटिन एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो मोतियाबिंद को रोकने में काफी कारगर साबित होता है. इसके अलावा इसमें विटामि ए रेटिनल होता है, यह कम रोशनी और कलर विजन दोनों के लिए आवश्यक होता है।

2. कैंसर से बचाव: ब्रेकली आपको कैंसर से लड़ने में मददगार साबित होता है. दरअसल ब्रोकली में एस्ट्रोजेन को ख्तम करने वाले गुण होते हैं जो शरीर में कैंसर का कारण बनते हैं. वैज्ञानिको ने बताया है की ब्रोकली स्तन और गर्भाशय के कैंसर को रोकने लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है।

3. वजन के लिए मददगार: ब्रोकली आपको स्वस्थ रहने में मदद करती है साथ ही अगर आप वजन करना चाहते हैं तो आप ब्रोकली को अपने डाइट में जरुर शामिल करें. इसमें दोगुना विटामिन C और K मिलता है और इसमें करीब 40 कैलोपी होते है जो आपकी सेहत के लिए अच्छा है. ये वजन कम करने में सहायक होता है, इसके अलावा इसमें पानी की मात्रा भी अच्छी होती है।

4. स्किन को बनाएं ग्लोइंग: अगर आपकी स्किन में ग्लो कम है तो आप ब्रोकली खाना शुरु कर दें, इसमें ग्लूकोराफेन होता है जो स्किन को रिपेयर करता है और एक स्वस्थ,यंग ग्लोइंग स्किन को निखार कर लाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें