Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

केले का सेवन करने से मिलेंगे ये 5 फायदे, पाचन को रखेगा एकदम फिट,दूर रहेंगी बीमारियां

March 11, 2024

केले का सेवन करने से मिलेंगे ये 5 फायदे, पाचन को रखेगा एकदम फिट,दूर रहेंगी बीमारियां

यह बात हम सभी जानते है कि फल सेहत के लिए बेहद कितने फायदेमंद होते हैं,लेकिन केला एक ऐसा फल है जो सस्ता होने के साथ साथ सेहत के लिए बहुत गुणकारी है। केला एक ऐसा फल है जो हर मौसम में उपलब्ध होता है और भारत के हर हिस्से में पाया जाता है।

आपको बता दे कि केले में विटामिन ए, सी, बी6, पोटैशियम, सोडियम, आयरन और कई प्रकार के एंटीऑक्सीडट व फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं।इसे हर को बड़े शोक से खाना पसंद करता है इसी वजह केले को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। रोजाना केले का सेवन करने से आपके शरीर को कई लाभ मिल सकते तो चलिए जानते है की केला खाने से क्या फायदे होते है और ये इस प्रकार से ये हमारे लिए गुणकारी है:

केले के फायदे:

1. डायबिटीज को करे काबू :- केला डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें फाइबर, स्टार्च, विटामिन, खनिज, फाइटोकेमिकल्स और एंटीऑक्सीडेंट सहित कई ऐसे बायोएक्टिव कंपाउंड होते हैं शुगर लेवल को मेंटेन रखते हैं और जो टाइप 2 डायबिटीज से लड़ते हैं।

2.इम्यूनिटी को बनाए स्ट्रॉन्ग :- केला शरीर को ताकतवर बनाता है। यह इम्युनिटी को मजबूत बनाता है. केले में विटामिन सी पाया जाता है जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार होता है।

3. हड्डियों को रखें मजबूत :- केला हड्डियां मजबूत बनाता है. इसमें मौजूद मैग्नीशियम और कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं। केले और दूध का रोजाना सेवन करने से कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है।

4. वेट लॉस में मददगार :- केले में फाइबर और विटामिन्स होते हैं जो वेट लॉस में मददगार हैं. इसमें पाए जाने वाले गुण वजन घटाने में मदद करते हैं। केले में अपेक्षाकृत कम कैलोरी होती है इसलिए यह पेट भरने वाला होता है और आपको देर तक भूख नहीं लगती है।

5. किडनी के लिए फायदेमंद :- केले में पोटैशियम होता है जो हेल्दी किडनी फंक्श और ब्लडप्रेशर के लिए बेहद जरूरी है। पोटैशियम आपके गुर्दे को स्वस्थ रखने के लिए विशेष रूप से फायदेमंद हो सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें