Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

ठंडी हवाओं से हो जाती है स्किन आपकी भी खराब तो करें बस ये एक काम

September 5, 2023

ठंडी हवाओं से हो जाती है स्किन आपकी भी खराब तो करें बस ये एक काम

बदलते मौसम बेहद अजीब होता है क्योंकि इसमें कई बार ठंडी-ठंडी हवाएं और गर्म हवाएं हमें खराब करती हैं। लेकिन ये मजा तब फीका पड़ जाता है जब सर्द हवाओं के कारण हमारी स्किन रूखी हो जाती है, होंठ ड्राई व खिंचे-खिंचे से रहते हैं जिस से हमारा कॉंफिडैंस लूज होने लगता है। लेकिन कहते हैं न कि हर समस्या का समाधान होता है। तो ऐसे में आप को जरूरत है स्किन को मॉइश्चर देने के साथ उसे ग्लोइंग बनाने की।

इफैक्टिड बॉडी लोशन की जरूरत ‘ये लोशन स्किन को 100 प्रतिशत मॉइश्चर देने का काम करेगा,’ ऐसे विज्ञापन आप को टीवी पर ढेरों दिख जाएंगे, लेकिन जरूरी नहीं कि ये दावों जैसा काम भी करे। इस के लिए जरूरत है कि आप ऐसा बॉडी लोशन पिक करें जो कोको बटर व पीट जर्म जैसे प्राकृतिक गुणों से भरपूर हो क्योंकि इस से स्किन को पर्याप्त मॉइश्चर जो मिल जाता है।

कोको बटर के फायदे कोको बटर में नैचुरल फैट होता है। जो कोको वींस से बनता है। यह न केवल त्वचा को नमी देता है बल्कि त्वचा में भीतर से कसाव लाने में भी मदद करता है। यह एंटीआॅक्सीडैंट का बहुत बड़ा स्रोत है। इस के साथ-साथ इस में विटामिन ए व ई भरपूर मात्रा में होते हैं। कोको बटर युक्त लोशन के इस्तेमाल से आप की त्वचा मुलायम हो जाती है।

व्हीट जर्म भी बड़ा लाभकारी व्हीट जर्म आॅयल में विटामिन ई की अच्छी मात्रा होती है जोकि त्वचा के लिए बहुत ही लाभकारी है। व्हीट जर्म युक्त बॉडी लोशन को अपनी रोजाना बॉडी केयर का हिस्सा बनाने के साथ-साथ आप व्हीट जर्म ऑयल का इस्तेमाल चेहरे की साफ करने के लिए भी कर सकती हैं, क्योंकि यह त्वचा को हाईड्रेट रखने में मदद करता है?

कैसे करें बॉडी लोशन का इस्तेमाल : स्किन को पर्याप्त मात्रा में मॉइश्चर मिले इस के लिए बैस्ट है कि आप नहाने के तुरंत बाद बॉडी लोशन अप्लाई करें।

अगर त्वचा शुष्क रहती है तो आप रात को भी बॉडी लोशन लगाएं।

सर्दियों में स्किन को ड्राई करने वाले पैकेज अवोइड करें। उस की जगह बादाम के तेल वगैरा से चेहरे पर मसाज करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें