Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जानें युवाओं को क्यों आ रहा है हार्ट अटैक

October 23, 2023

जानें युवाओं को क्यों आ रहा है हार्ट अटैक

Heart Attack: हाल फिलहाल में हार्ट अटैक से जुड़ी घटनाओं का कई वीडियो सामने आ रहै हैं। जिससे देख कर लगता है कि हार्ट अटैक आना अब आम बात हो गया है। हाल ही में कई वीडियो सामने आई जिसमें देखा जा रहा है कि जिम करते-करते हार्ट अटैक आ जा रहा है तो किसी डांस करते व्यक्त।लेकिन आजकल 30-40 की उम्र वाले भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। पिछले एक-दो सालों में कई नामी हस्तियों जैसे कि बिग बॉस के विनर सिद्धार्थ शुक्ला, प्लेबैक सिंगर केके या अभी पिछले ही हफ्ते कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की अचानक हुई मौत ने लोगों को झकझोर दिया है।

लोगों के लिए यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि अपनी हेल्थ और फिटनेस को लेकर इतना एलर्ट रहने वाले इन सेलिब्रिटीज को भी हार्ट अटैक आ सकता है। आमतौर पर लोगों में यह धारणा है कि नियमित वर्कआउट करने और अपने डाइट पर कंट्रोल रखने से दिल की बीमारियों से बचा जा सकता है। यह काफी हद तक सही भी है लेकिन मौजूदा दौर में हुई घटनाओं नें लोगों को फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया है। धीरे-धीरे अब लोग हार्ट अटैक के लक्षण और बचने के उपायों को लेकर जागरूक हो रहे हैं।

जानकारी के अनुसार इस समय युवाओं में दिल के दौरे पड़ने के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। WHO के अनुसार, भारत में 40-69 साल के आयु वर्ग में होने वाली मौतों में से 45% मामले दिल की बीमारियों के होते हैं। एक अध्यन में यह भी पता चला कि यूरोपीय लोगों की तुलना में भारतीयों को दिल की बीमारियाँ जीवन में कम से कम एक दशक पहले प्रभावित करती हैं। वास्तव में, दिल की बीमारियों की वजह से भारत में संभावित कामकाजी वर्षों का सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है. कामकाजी वर्षों के नुकसान से जुड़े आंकड़ें बताते हैं कि साल 2000 में यह आंकड़ा 9.2 मिलियन साल का था जिसके 2030 तक दोगुना होकर 17.9 मिलियन साल होने की उम्मीद है।

फिट और यंग लोगों क्यों आ रहा है हार्ट अटैक
आज दौर में तेजी से बदलती लाइफस्टाइल, रिलेशनशिप इश्यूज और गलत खानपान भी इसके लिए कुछ हद तक ज़िम्मेदार हैं। ऑफिस के काम को लेकर हद से अधिक स्ट्रेस, अपने डेली रूटीन का ख्याल ना रखना, बहुत कम सोना और जरूरत से ज्यादा शराब और सिगरेट पीने जैसी आदतें आपके दिल को बीमार करने का कारण बन सकती हैं।

ये भी पढ़ें:- दिल्ली के इस पार्क में बैठे थे प्रेमी-प्रेमिका, अचानक से आ गया भाई… इसके बाद चाकू…

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें