Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jalandhar Cantt : थाना सदर के अधीन आते क्षेत्र में बिजली मैकेनिक का मर्डर

April 22, 2024

Jalandhar Cantt : थाना सदर के अधीन आते क्षेत्र में बिजली मैकेनिक का मर्डर

जालंधर कैंट। थाना सदर के अधीन आते क्षेत्र में बड़ी वारदातें हो रही हैं जिसमें लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है चोरों, लुटेरों और गुंडों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वे पुलिस प्रशासन को ठेंगा दिखा रहे हैं। बीती रात जमशेर मैकडॉनल्ड लिंक रोड से जाती खेड़ा रोड पर बिजली मैकेनिक का मर्डर कर दिया गया। प्राप्त सूचना अनुसार मृतक के भाई राजन ने बताया कि वह गांव संसारपुर में रहते हैं। उनका भाई जॉर्ज भी अलग मकान में संसारपुर गांव में ही रहता था। उनके भाई जॉर्ज का अज्ञात लोगों ने कत्ल कर दिया। मृतक की आयु 42 वर्ष थी और वह बिजली मैकेनिक का काम करता था जिसका विवाह नहीं हुआ था।

राजन ने बताया कि उन्हें सुबह किसी ने सूचना दी कि उनके भाई की लाश खेड़ा रोड पर पड़ी है। उन्हें इस बात पर यकीन नहीं हुआ और वह तुरंत ही अपने भाई जॉर्ज के घर पर गए जहां पर ताला लगा हुआ था फिर वह तुरंत ही खेड़ा रोड घटनास्थल पर पहुंचे और देखा कि खाली प्लाट में उनके भाई जॉर्ज का शव पड़ा हुआ था जिसका सिर बुरी तरह से कुचला हुआ था जैसे किसी भारी चीज से कई वार सिर पर किए हों। मौके पर पुलिस को सूचना दी गई तो पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया तथा पोस्टमार्टम हेतु सिविल हॉस्पिटल जालंधर भिजवा दिया।

मौके पर मौजूद सूत्रों ने बताया कि मृतक की जेब में मोबाइल फोन और पैसे थे जिनको पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह लूट की वारदात नहीं लग रही, यह कत्ल रंजिशन किया गया मालूम हो रहा है। सूत्रों ने यह भी बताया कि थाना सदर की पुलिस को कत्ल संबंधी अहम सबूत हाथ लगे हैं जिनके आधार पर पुलिस जल्द ही कातिलों को पकड़ लेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें