Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

राहुल ने भाजपा -आरएसएस पर देश में नफरत फैलाने का लगाया आरोप

January 22, 2024

राहुल ने भाजपा -आरएसएस पर देश में नफरत फैलाने का लगाया आरोप

ईटानगर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने शनिवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर देश में नफरत फैलाने का आरोप लगाया। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का नेतृत्व करते हुए शनिवार को अरुणाचल प्रदेश के पापुम पारे जिले में गुमतो चेक गेट के माध्यम सेईटानगर पहुंचे श्री गांधी ने आरोप लगाया, “वे (भाजपा और आरएसएस) एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ा रहे हैं। एक राज्य दूसरे से लड़ता है और उनका उद्देश्य जनता का पैसा लूटना है।” कांग्रेस सांसद का गुम्टो गेट पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

इसके बाद दोईमुख पहुंचे और एसडीओ ग्राउंड में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित किया। यहां से वह नाहरलागुन के रास्ते ईटानगर पहुंचे। खुद को आम लोगों का ‘योद्धा’ बताते हुए श्री गांधी ने कहा, ‘मैं नयी दिल्ली में आपका योद्धा हूं, ताकि मैं आपके मुद्दों और पीड़ाओं को संसद में उठा सकूं।’ उन्होंने दोहराया कि भाजपा सरकार को केवल 2-3 लोग चला रहे हैं। दो से तीन उद्योगपति लाभ उठा रहे हैं, जबकि आम जनता बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और मूल्य वृद्धि से पीड़ित है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में बेरोजगारी कई गुना बढ़ गई है। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश की दुर्दशा पर बोलते हुए कहा कि राज्य बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से जूझ रहा है। उन्होंने कहा, “आपका पैसा जो आपको वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से मिलता है, उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।

गड्ढे हैं, लेकिन सड़क नहीं है।’ उन्होंने कांग्रेस को प्रेम का दूत बताया और कहा, ‘भाजपा और आरएसएस द्वारा फैलाई गई नफरत के बाजार में हमने प्यार की दुकान खोल ली है।’ कांग्रेस नेता ने भाजपा सरकार के तहत ज्वलंत मुद्दों को उजागर नहीं करने के लिए मीडिया पर भी कटाक्ष किया और दावा किया कि उन पर सत्तारूढ़ सरकार और आरएसएस ने कब्जा कर लिया है। उन्होंने कहा, “यह देश की वास्तविकता है। जनता जो भी कहती है, मीडिया उसे उजागर नहीं करता। यहां तक कि सरकार भी उनकी बात सुनने से इनकार करती है।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें