Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी, एक करोड़ के इनामी रामधेर समेत 12 माओवादियों ने किया सरेंडर

December 8, 2025

नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी, एक करोड़ के इनामी रामधेर समेत 12 माओवादियों ने किया सरेंडर

नेशनल डेस्कः छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कामयाबी मिली है। आज एक करोड़ के इनामी रामधेर मज्जी सहित 12 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इन सभी नक्सलियों में 6 महिलाएं भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सीसी मेंबर रामधेर मज्जी के सरेंडर के बाद नक्सलियों का MMC जोन लगभग खत्म हो गया।

जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की पुलिस के लिए नक्सली रामधेर बड़ी चुनौती था और सरेंडर नक्सली रामधेर मज्जी एमएमसी जोन में सीसी मेंबर के रूप में कर रहा था। लेकिन आज सुबह खैरागढ़ जिला बकरकट्टा थाना क्षेत्र के कुम्ही गांव में 12 सीपीआई माओवादी कैडरों ने सरेंडर किया है। इनमें एक करोड़ के इनामी रामधेर मज्जी भी शामिल थी। वहीं, सरेंडर करने वालों में बड़े नक्सली कैडर के सदस्य जिसमें, सीसी मेंबर, डीवीसीएम, एसीएम और अन्य स्तर के बड़े नक्सली शामिल हैं। इन नक्सलियों के पास से AK-47 और एसएलआर जैसे हथियारों बरामद किए हैं।

सरेंडर करने वाले नक्सलियों के नाम

  • रामधेर मज्जी- सीसीएम
  • चंदू उसेंडी – डीवीसीएम
  • ललिता – डीवीसीएम
  • जानकी – डीवीसीएम
  • प्रेम -डीवीसीएम
  • रामसिंह दादा- एसीएम
  • सुकेश पोट्टम -एसीएम
  • लक्ष्मी- पीएम
  • शीला – पीएम
  • सागर -पीएम
  • कविता – पीएम
  • योगिता -पीएम

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें