इंटरनेशनल डेस्क: थाईलैंड के मे सॉट शहर से IAF के विमान के जरिए 125 भारतीयों की घर वापसी करवाई गई है। इसकी जानकारी भारतीय दूतावास, बैंकॉक के द्वारा दी गई है। भारतीय दूतावास के अनुसार, मार्च 2024 से अब तक म्यांमार के म्यावड्डी क्षेत्र के स्कैम सेंटरों से 1,500 भारतीय छुड़ाए गए हैं। भारत सरकार के कहने पर बैंकॉक में भारतीय दूतावास और चियांग माई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास, थाई सरकार की कई एजेंसियों के साथ मिलकर इन फंसे हुए भारतीयों को वापस लेकर आए हैं।
ये भी पढ़ें: सोने और चांदी के दाम में फिर उछाल, जानें क्या हैं ताजा रेट
दूतावास की भारतीयों को सख्त चेतावनी
दूतावास ने भारतीयों को सावधान करते हुए कहा कि विदेश में नौकरी का प्रस्ताव मिलने पर नियोक्ता की पूरी जांच-पड़ताल करें। किसी भी फर्जी एजेंट या संदिग्ध कंपनी पर विश्वास न करें। थाईलैंड में वीजा-फ्री एंट्री सिर्फ पर्यटन और छोटी बिजनेस ट्रिप के लिए है, इसे रोजगार के लिए इस्तेमाल न करें।
6 नवंबर को भी 270 भारतीय लाए गए वापस
इससे पहले 6 नवंबर को भी दो सैन्य विमान में थाईलैंड से 270 भारतीय वापस लाए गए थे। ये सभी मायावाडी के कुख्यात KK Park साइबरक्राइम हब पर हुई छापेमारी के बाद थाईलैंड भागे थे। रिपोर्ट के अनुसार, उस समय 28 देशों के कुल 1,500 लोग थाईलैंड पहुंच थे, जिनमें से 500 भारतीय थे। भारत सरकार लगातार इनको घर वापस लाने में लगी हुई है।
ये भी पढ़ें: टमाटर की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानें क्यों 10 दिनों में 50% तक बढ़े दाम
मेष: दिन शुभ रहेगा...