नेशनल डेस्क: आज पूरे देश में ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है। इस मौके पर देशभर में ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ थीम पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के केवड़िया पहुंचे, जहां उन्होंने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के सामने सरदार पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने यहां आयोजित भव्य परेड में भी हिस्सा लिया। यह परेड बिल्कुल गणतंत्र दिवस की तर्ज पर आयोजित की गई, जिसमें देश की एकता और विविधता का अद्भुत संगम देखने को मिला।
ये भी पढ़ें: किंग चार्ल्स ने भाई एंड्रयू से छीनी सभी शाही उपाधियां, रॉयल लॉज से भी निकालने का आदेश
इस परेड में 16 राज्यों के पुलिस बल और पैरामिलिट्री फोर्सेज के जवानों ने कदमताल करते हुए अपनी अनुशासन और देशभक्ति की झलक पेश की। अलग-अलग राज्यों की झांकियों ने भारत की संस्कृतिक विविधता और एकता के संदेश को खूबसूरती से प्रस्तुत किया। इस मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देश के विभिन्न हिस्सों के कलाकारों ने हिस्सा लिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- भारत सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता है। वे भारत के एकीकरण के पीछे प्रेरक शक्ति थे और हमारे राष्ट्र के प्रारंभिक वर्षों में इसके भविष्य को आकार देने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। राष्ट्रीय अखंडता, सुशासन और जनसेवा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। हम एक अखंड, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के उनके सपने को पूरा करने के लिए संकल्पबद्ध हैं।
India pays homage to Sardar Vallabhbhai Patel on his 150th Jayanti. He was the driving force behind India’s integration, thus shaping our nation’s destiny in its formative years. His unwavering commitment to national integrity, good governance and public service continues to… pic.twitter.com/7quK4qiHdN
— Narendra Modi (@narendramodi) October 31, 2025
वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से ‘रन फॉर यूनिटी’ को हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। देशभर में हजारों लोगों ने इस दौड़ में भाग लेकर एकता और भाईचारे का संदेश दिया।
ये भी पढ़ें: Today Weather : उत्तर भारत में ठंड ने दी दस्तक, इन 20 राज्यों में बारिश की चेतावनी, जानें मौसम का हाल
सरदार वल्लभभाई पटेल भारत का लौह पुरुष कहा जाता है। उन्होंने आज़ादी के बाद देश की 562 रियासतों को एकजुट कर अखंड भारत की नींव रखी थी। उनकी दूरदर्शिता, नेतृत्व और दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण ही आज भारत एक मज़बूत और एकजुट राष्ट्र के रूप में खड़ा है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...