Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP के कानपुर में 100 से अधिक लोगों के धर्मातरण के प्रयास में पादरी समेत 2 गिरफ्तार

April 1, 2024

UP के कानपुर में 100 से अधिक लोगों के धर्मातरण के प्रयास में पादरी समेत 2 गिरफ्तार

यूपी डेस्क। कानपुर के नवाबगंज में 100 से अधिक लोगों के कथित धर्म परिवर्तन के प्रयास के आरोप में रविवार को एक गिरजाघर के पादरी सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दावा किया है कि उसने पादरी और उसके सहयोगी को गैर-कानूनी तरीके से धर्म परिवर्तन के लिए बसों में 100 से अधिक लोगों को पड़ोसी जिले उन्नाव ले जाते समय गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान साइमन विलियम (पादरी) और दीपक मॉरिस रूप में की गई। ये दोनों कानपुर के निवासी हैं।

कर्नलगंज के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) महेश कुमार ने बताया कि कथित तौर पर गैर-कानूनी तरीके से ईसाई धर्म में धर्मातरण कराने वाले एक गिरोह के बारे में सूचना मिली थी। एसीपी ने कहा कि जानकारी मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गंगा बैराज पहुंची, जहां पुलिस ने 100 से अधिक पुरुषों और महिलाओं को ले जा रही 2 बसों को रोका। पूछताछ के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी पहचान संजय (45) बताई और पुलिस को बताया कि उसे और 100 से अधिक अन्य लोगों को जबरन ईसाई धर्म में परिवर्तित करने के लिए उन्नाव के एक गिरजाघर में ले जाया जा रहा था। उन्हें प्रति माह 40 हजार से 50 हजार रुपए की वित्तीय मदद और चिकित्सा सहायता के अलावा नौकरी देने का वादा किया गया था। एफआईआर में कहा गया है कि धर्मातरण के बाद उन्हें अपने घरों से हिन्दू देवीदेवताओं की मूíत हटाने के लिए भी कहा गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें