
अंबाला। छावनी के पड़ाव थाना पुलिस ने रोहित गोदारा गैंग के लिए काम करने वाले दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से हथियार बरामद हुए हैं जबकि अंबाला के आसपास ये वारदात की तैयारी में थे।
आरोपियों की पहचान भूपेंद्र सिंह उर्फ भूपेंद्र गुर्जर उर्फ थापा निवासी गांव बड़ागांव आगरा और नितिन उर्फ जट्टा निवासी नगला जट्टा भरतपुर के रूप में हुई है। यह दोनों अंबाला-दिल्ली हाईवे पर शास्त्री कालोनी कट ओवरब्रिज के नीचे खड़े थे। यह शूटर्स रोहित गोदारा निवासी बिकानेर, जयप्रकाश उर्फ जेपी निवासी बिकानेर, देवेंद्र निवासी जयपुर व वीरेंद्र उर्फ चारण वासी चुरू के लिए काम करते हैं।
इनके कब्जे से 32 बोर की की देसी पिस्टल, मैगजीन (तीन राउंड) तथा एक अन्य मैगजीन (दो राउंड) बरामद हुए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में इन शूटर्स ने बताया कि उनको हथियार दिए थे और अंबाला पहुंचने को कहा गया था। इनको अंबाला, चंडीगढ़ या फिर आसपास वारदात के लिए टारगेट बताया जाना था। पुलिस आगामी पूछताछ कर रही है।
Also Read :
Also Read :
Also Read :
मेष: दिन शुभ रहेगा...