कुरुक्षेत्र। पिहोवा में एक तेज रफ्तार कार ने दो लोगों को कुचल दिया। इससे दोनों की मौत हो गई। यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 152D पर हुआ। हाईवे पर काम कर रहा गार्ड टक्कर लगते ही पुल से नीचे गिर गया। जबकि महिला कार के आगे हिस्से में फंस गई।
इसके बाद वो करीब 100 मीटर तक घिसटती गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल में रखवा दिया। बता दें कि कुछ मजदूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर काम कर रहे थे। वे पिहोवा के लाडवा फॉर्म के पास उनके ऊपर काम कर रहे थे। अचानक रफ्तार से आ रही कार ने पहले गार्ड को टक्कर मारी। फिर एक महिला को कुचल दिया। टक्कर लगने के बाद गार्ड पुल से नीचे गिर गया। कार चालक महिला को करीब 100 मीटर दूर तक घसीटते ले गया। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान कैथल की सलीना और कुरुक्षेत्र के अमित लाल के रूप में हुई है। अमित लाल हाईवे पर संकेत लगाकर अपनी ड्यूटी पर तैनात था। सभी राजस्थान नंबर की एक गाड़ी आई और उसको जोरदार टक्कर मार दी।
अमित को टक्कर मारने के बाद कार ने महिला को करीब 100 मीटर तक घसीटा। मृतक महिला की बहन रजनी ने बताया कि उसके पास दो बच्चे हैं। इसमें एक बेटा और बेटी हैं। बेटी की शादी दिसंबर महीने में ही की है और बेटे को उसने कर्ज पर पैसा उठाकर स्पेन भेजा हुआ है। वहीं अमित लाल के परिजन बलवान ने बताया कि अमित लाल परिवार में कमाने वाला केवल वही था। उसके पास तीन बच्चे हैं। जो पिता की मौत के बाद बेसहारा हो गए हैं।
पिहोवा सदर थाना से जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस को हादसे की सूचना मिली थी। जिसमें एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। आरोपी फिलहाल फरार है। पुलिस के द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Also Read :
Also Read :
Also Read :