Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana : अंबाला से पानीपत तक धूल भरी आंधी, नहीं गिरेगा पारा

April 28, 2026

Haryana : अंबाला से पानीपत तक धूल भरी आंधी, नहीं गिरेगा पारा

अंबाला। अप्रैल का माह अपने अंत में है। मौसम है कि रोजाना बदल रहा है। प्रदेश में बारिश और आंधी का अलर्ट है। यदि बात करें पानीपत, करनाल, यमुनानगर, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला की तो यहां हल्की धूल भरी आंधी चल सकती है।

इन जिलों में हो सकती है परेशानी

बता दें कि अंबाला के साथ लगते चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला, डेराबस्सी और जीरकपुर के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की आंधी-तूफान आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार ये मौसम परिवर्तन पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है। हरियाणा का अधिकतम तापमान फिलहाल 45 डिग्री के आसपास है। बीते 24 घंटों में हरियाणा का अधिकतम तापमान फरीदाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। ये सामान्य से 3.3 डिग्री ज्यादा है।

40 डिग्री से अधिक रहेगा तापमान

यमुनानगर को छोड़कर बाकी सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर चल रहा है. यमुनानगर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। सिर्फ दिन ही नहीं, हरियाणा में रातें भी गर्म होने लगी हैं। भले ही न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घंटों में 1.6 डिग्री की गिरावट जरूर हुई है, लेकिन ये अभी भी सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान यमुनानगर में 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि भिवानी में रात का पारा 30.5 डिग्री तक पहुंच गया, जो काफी ज्यादा है।

30 अप्रैल से मौसम होने लगेगा साफ

मौसम विभाग की ताजा जारी रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा में 29 अप्रैल को सूबे के मध्य और दक्षिण हिस्सों में येलो अलर्ट जारी रहेगा। 30 अप्रैल से मौसम साफ होना शुरू होगा और पहली मई तक पूरा प्रदेश ‘ग्रीन जोन’ में आ जाएगा। इससे लोगों को लू और धूलभरी हवाओं से पूरी तरह राहत मिलने की उम्मीद है।

ऐसे मौसम में बरतें ये सावधानी

  1. आंधी के दौरान घर से बाहर निकलने से बचें, खासकर खुले मैदान और पेड़ों के नीचे खड़े न हों।
  2. तेज हवा में ढीली चीजें (टिन शेड, गमले, होर्डिंग आदि) गिर सकते हैं, उनसे दूरी बनाए रखें।
  3. वाहन चलाते समय सावधानी रखें, धूल भरी आंधी में विजिबिलिटी कम हो सकती है।
  4. बिजली कड़कने के दौरान मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का कम इस्तेमाल करें और खुले स्थान से दूर रहें।
  5. घर की खिड़कियां-दरवाजे अच्छी तरह बंद रखें ताकि धूल अंदर न आए।
  6. छोटे बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें, उन्हें घर के अंदर ही रखें।
  7. अगर बारिश हो तो फिसलन से बचने के लिए सावधानी से चलें।

Also Read :

Also Read :

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें