हांसी। बवानी खेड़ा के गांव मिलकपुर के पास एक बस में आग लग गई। इससे दो लोग जिंदा जल गए। इसमें कई लोगों के झुलसने का समाचार है।
हुआ यूं कि अचानक एक चलती बस का टायर फट गया, जिससे उसका एक टुकड़ा उछलकर सीधे तेल की टंकी से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तेल की टंकी फट गई और बस में आग लग गई। प्रशासन और दमकल विभाग को सूचना दे दी गई थी, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू हुआ। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। बस में लगी भीषण आग के बाद पूरी बस जलकर राख हो गई।
आग तेजी से फैलने के कारण यात्रियों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई और घायलों को तुरंत बाहर निकाला। इस हादसे में दो लोगों के जिंदा जलने से मौत की सूचना हैं। करीब आधा दर्जन घायलों को हांसी के एक निजी अस्पताल और हांसी के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। बस में लगी भीषण आग के बाद पूरी बस जलकर राख हो गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि चलती बस का टायर फट गया था और उसका टुकड़ा उछलकर डीजल टंकी से टकरा गया। टक्कर के बाद टंकी फट गई, जिससे बस में आग लग गई।
Also Read :
Also Read :
Also Read :