Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुजरात में बस खाई में गिरने से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 35 घायल

February 2, 2025

गुजरात में बस खाई में गिरने से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 35 घायल

डांग : गुजरात के डांग जिले में रविवार सुबह तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक निजी बस के गहरी खाई में गिर जाने से 5 लोगों की मौत हो गई और 35 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घायलों में से 17 को गंभीर चोटें आई हैं। प्रभारी पुलिस अधीक्षक एसजी पाटिल ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब 4 बजकर 15 मिनट पर हुई, जब सापुतारा हिल स्टेशन के निकट चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया। उन्होंने बताया कि 48 तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस अवरोधक को तोड़ते हुए लगभग 35 फुट गहरी खाई में गिर गई। अधिकारी ने बताया कि 5 लोगों- दो महिलाओं और तीन पुरुषों- की मौके पर ही मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया, ‘5 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 17 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अहवा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ अन्य को मामूली चोटें आई हैं। बचाव अभियान लगभग पूरा हो चुका है।’ पुलिस के अनुसार मरने वाले 3 पुरुषों और 2 महिलाओं में बस चालक भी शामिल है। पाटिल ने बताया कि कुल 35 यात्रियों का निकटवर्ती सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों (सीएचसी) में इलाज जारी है, जिनमें से 17 को जिले के अहवा स्थित सिविल अस्पताल रैफर किया गया है।

ये भी पढ़ें :- राहुल गांधी पर दोहरी नागरिकता मामले में FIR का आदेश, जांच CBI को सौंपी गई

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें