Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल के बाबा बालक नाथ मंदिर मार्ग पर गिरी विशाल चट्टान, श्रद्धालु बाल-बाल बचे, मंदिर जाने का रास्ता बंद

August 9, 2025

हिमाचल के बाबा बालक नाथ मंदिर मार्ग पर गिरी विशाल चट्टान, श्रद्धालु बाल-बाल बचे, मंदिर जाने का रास्ता बंद

बड़सर Baba Balak Nath Temple: उत्तर भारत के सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटिसद्ध में शुक्रवार को गेट नंबर 5 से मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते में अचानक एक चट्टान पहाड़ी से रास्ते पर आ गिरी, जिससे मंदिर को जाने वाला रास्ता बिल्कुल बंद हो गया। चट्टान बकरा स्थल के नजदीक आकर रास्ते पर गिरी। बताया जा रहा है कि सबसे पहले एक छोटा सा पत्थर पहाड़ी से नीचे गिरा, जिसे देखते ही वहां ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी अलर्ट हो गया और रास्ता बिल्कुल खाली करवा दिया।

उस समय 5-7 श्रद्धालु एक प्रसाद की दुकान से मंदिर को चढ़ाने के लिए प्रसाद खरीद रहे थे। इसके तुरंत बाद काफी बड़ा पत्थर पहाड़ी से नीचे रास्ते की ओर गिरा। इससे किसी श्रद्धालु और दुकानदार पर कोई जान का खतरा नहीं हुआ और न ही दुकानदार का कोई नुकसान हुआ है, परंतु मंदिर की ओर से लगाई गई जाली व टीन की शेड टूट गई है, जिससे प्रशासन को नुकसान हुआ हैं।

उल्लेखनीय है कि इस दौरान मंदिर अधिकारी तहसील में अपने कार्य की सेवाएं दे रहे थे, उनको जैसे ही इसकी सूचना लगी तो वह तहसील से मंदिर की ओर आगे और सबसे पहले पुलिस चौकी को फोन किया कि नीचे से आने वाली गाड़ियों को रोका जाए और पूरी तरह बैरियर लगाया जाए, क्योंकि अप्पर बाजार से मंदिर की ओर जाने वाला रास्ता बिल्कुल बंद हो गया है, जिसको ध्यान में रखते हुए श्रद्धालु को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। इसलिए श्रद्धालुओं की गाड़ियों को बैरियर के पास ही रोका जाए और श्रद्धालुओं को लोअर बाजार से मंदिर की ओर जाने के लिए कहा जाए।

पुलिस प्रशासन द्वारा भी तुरंत ही बैरियर लगा दिया गया और श्रद्धालुओं की गाड़ियों को बैरियल रोक दिया गया। मंदिर न्यास अध्यक्ष राजेंद्र गौतम का कहना है कि जैसे ही उन्हें इस घटना का पता चला तो उन्होंने तुरंत मंदिर अधिकारी को मौके पर जाने के निर्देश दिए एवं निरीक्षण करने को कहा। तत्पश्चात उन्हें जल्द से जल्द रास्ते को खोलने को भी कहा किया, ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार कि दिकतों का सामना न करना पड़े।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें