Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

आम आदमी पार्टी ने मोदी सरकार पर अरविंद केजरीवाल की जासूसी कराने का लगाया आरोप

May 4, 2023

आम आदमी पार्टी ने मोदी सरकार पर अरविंद केजरीवाल की जासूसी कराने का लगाया आरोप

नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी(आप) ने मोदी सरकार पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जासूसी कराने का गुरुवार को आरोप लगाया। ‘आप’ के वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने संवाददाताओं से आज कहा कि मोदी सरकार दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के जरिए केजरीवाल की जासूसी करा रही है। एक चुने हुए मुख्यमंत्री के घर के बाहर पुलिसकर्मी 24 घंटे सादी वर्दी में घूम रहे हैं और वहां आने-जाने वाले लोगों पर नजर रख रहे हैं। श्री भारद्वाज ने कहा कि राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दिल्ली के पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा को इस गंभीर मामले पर पत्र लिखा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें