चंडीगढ़। हरियाणा में घोषित हो चुके निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी भी ताकत लगाएगी। सभी दल इसकी तैयारी में हैं। भाजपा, कांग्रेस और इनेलो के बाद आम आदमी पार्टी ने भी चुनावी बिगुल फूंक दिया है।
आम आदमी पार्टी ने इसके लिए रोड मैप भी तैया कर लिया है। हालांकि पार्टी विधानसभा चुनाव में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। अब सिंबल पर नगर निगम चुनाव लड़ेगी। इस संबंध में सुशील गुप्ता का कहना है कि पार्टी तीनों निगम चुनावों में शिरकत करेगी। वे मेयर और पार्षदों का चुनाव सिंबल पर पूरी ताकत से लड़ेंगे। निगमों में फैले भ्रष्टाचार को खत्म करेंगे। निगम के अंदर आने वाले अस्पतालों और स्कूलों की व्यवस्था को ठीक करेंगे।
सुशील गुप्ता का कहना है कि उनका संगठन पूरी मजबूती से काम कर रहा है। वे अंबाला, पंचकूला और सोनीपत के निगमों के चुनाव लड़ेंगे। संगठन का एक-एक कार्यकर्ता पूरी मेहनत से बदलाव के लिए काम करेगा। हरियाणा में निगम के अंदर बदलाव लेकर आएंगे। उनका कहना था कि हमारा स्टैंड बिल्कुल क्लियर है कि महिला आरक्षण होना चाहिए, लेकिन वो वर्तमान सीटों पर होना चाहिए। परिसीमन के साथ न जोड़ा जाए। परिसीमन का आधार सरकार बताए, संसद और देश की जनता को बताएं। बिना किसी आधार के जो पीएम के मन में आए, वो करे या अमित शाह करे ये वाजिब बात नहीं है।
पंजाब में आप नेताओं पर ईडी की रेड पर कहा कि ये मामला कहता है कि पंजाब का चुनाव शुरू हो गया है। राजनीतिक प्रतिशोध की वजह से बीजेपी ये सब कर रही है। इन्होंने दिल्ली में ये किया, पश्चिम बंगाल में खुद इलेक्शन कमीशन एक सरकार और पार्टी को धमका रहा है। ऐसा कहीं नहीं देखा गया था। सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रहे हैं और राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम कर रहे हैं।
Also Read :