Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

केदारनाथ में टला हादसा, हवा में बेकाबू हुआ हेलीकॉप्टर, बाल-बाल बचे यात्री

May 25, 2024

केदारनाथ में टला हादसा, हवा में बेकाबू हुआ हेलीकॉप्टर, बाल-बाल बचे यात्री

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं को लेकर पहुंचे हेलिकॉप्टर का एक वीडियो सामने आया है। तकनीकी खराबी के कारण रुद्रप्रयाग के हेलीपैड के पास हेलिकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। इस घटना में पायलट के साथ ही सभी यात्री सुरक्षित हैं। तकनीकी खराबी की वजह से हेलीपैड पर उतरने से पहले ही अचानक हेलीकॉप्टर हवा में बेकाबू होकर गोल चक्कर खाने लगा और वहां मौजूद यात्रियों में भगदड़ मच गयी।

हेलीपैड से कुछ दूर पहले ही हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई. हालांकि पायलट की सूझबूझ से हेलीकॉप्टर सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। हेलीकॉप्टर में 6 यात्री सवार थे। हेलीकॉप्टर का पिछला हिस्सा थोड़ा क्षतिग्रस्त हुआ है लेकिन सभी यात्री सुरक्षित हैं किसी को भी चोट नहीं आई है। डीजीसीए इस पूरे मामले की जांच कर रही है साथ ही इस घटना के बाद रुद्रप्रयाग के जिला मजिस्ट्रेट सौरभ गहरवार ने पायलट की सराहना की, जिसने अपनी सूझबूझ से एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। पायलट ने चॉपर को सही सलामत हैलीपैड के नजदीक लैंड करवा दिया। इस दौरान हेलिकॉप्टर कई जगह पर जमीन से टकराया लेकिन पायलट ने वक्त रहते चॉपर को संभाल लिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें