भिवानी। सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए ई-अधिगम योजना के तहत बांटे टैबलेट नहीं लौटाएं वालों का परीक्षा परिणाम रोका जा सकता है।
विभाग के नियमों के अनुसार जैसे ही छात्र की बोर्ड परीक्षा खत्म होती है, उसे सरकार की ओर से दिया टैबलेट, चार्जर और सिम कार्ड वापस करना होता है। बावजूद इसके कई बार रिमाइंडर के बावजूद छात्र इन गैजेट्स को वापस करने में आनाकानी कर रहे हैं। यदि बात करें आंकड़ों की तो फरीदाबाद में स्थिति ज्यादा चिंताजनक है। यहां 100 के करीब छात्रों ने अब तक इन्वेंट्री जमा नहीं की है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ये टैबलेट सरकारी संपत्ति हैं और इन्हें अगले शैक्षणिक सत्र में आने वाले नए छात्रों को आवंटित किया जाना है।
छात्रों की इस लापरवाही से अगले सत्र की व्यवस्था प्रभावित होती है। विभाग अब उन छात्रों की पहचान कर रहा है जो जानबूझकर टैबलेट नहीं लौटा रहे। शिक्षा विभाग के सूत्रों की मानें तो अब चेतावनी का दौर खत्म हो चुका है और कार्रवाई का वक्त शुरू हो गया है। विभाग हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड को एक आधिकारिक पत्र भेजने की तैयारी में है, जिसमें इन 500 छात्रों के रोल नंबर शामिल होंगे।
अब सिफारिश की जाएगी कि जब तक संबंधित छात्र स्कूल से नो ड्यूज सर्टिफिकेट नहीं लाता, तब तक उसका फाइनल रिजल्ट घोषित न किया जाए। ऐसे में छात्रों के पास अब बहुत कम समय बचा है। जानकारों का कहना है कि यदि रिजल्ट रुकता है, तो आगे कॉलेज में दाखिला लेने की प्रक्रिया में इन छात्रों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
Also Read :
मेष: दिन शुभ रहेगा...