नेशनल डेस्क। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से विवादों में आ गए हैं। उन्होंने पटना में आयोजित कार्यक्रम में मुस्लिम महिला का हिजाब खींच दिया, जिसके बाद उनके व्यवहार को लेकर राजनीति बवाल मच गया है। इस पूरे विवाद पर पूर्व अभिनेत्री Zaira Wasim ने अपत्ति जताई है। वहीं, Zaira Wasim ने पूरे मामले पर अपत्ति जताते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है। पोस्ट में लिखा कि ‘एक महिला की गरिमा और मर्यादा कोई खिलौना नहीं है… नीतीश कुमार को उस महिला से बिना किसी शर्त के माफ़ी मांगनी चाहिए’

आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र बांटते समय का बताया जा रहा है वीडियो
दरअसल वायरल वीडियो उस वक्त का है जब पटना में आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र बांटा जा रहा है। इसी दौरान एक महिला चिकित्सक जब नियुक्ति पत्र लेने पहुंची तो सीएम नीतीश कुमार ने उसका हिजाब नीचे खींच दिया। ये वीडियो राष्ट्रीय जनता दल पार्टी की ओर से शेयर किया गया है।
ये भी पढ़ें- दिल्ली से 228 उड़ानें रद्द, यात्री हुए परेशान!
आरजेडी ने वीडियो शेयर कर उठाये सवाल
आरजेडी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए मुख्यमंत्री के व्यवहार पर सवाल उठाए और कहा कि नीतीश जी को क्या हो गया है। उनकी मानसिक स्थिति अब दयनीय स्थिति में पहुँच चुकी है. वो सौ फ़ीसद तक संघी हो गए हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी ने भी इसे लेकर नीतीश कुमार पर निशाना साधा और कहा कि बिहार के सबसे बड़े पद पर बैठा आदमी ऐसी नीच हरकत रहा है सोचिए राज्य में महिलाएं कितनी सुरक्षित होंगी।
Watch Video- ਮੋਰੱਕੋ ”ਚ ਭਿਆਨਕ ਹੜ੍ਹ! 37 ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਹੋਈ ਮੌਤ, ਕਈ ਘਰ ਢਹਿ ਢੇਰੀ
मेष: दिन शुभ रहेगा...