नेशनल डेस्क. राजस्थान के जैसलमेर बस अग्निकांड में 20 लोगों की मौत के सिर्फ दो दिन बाद ही अब बाड़मेर से एक और भयावह हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, 16 अक्टूबर की देर रात करीब 2:30 बजे सिणधरी थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ। एक स्कॉर्पियो गाड़ी ट्रेलर से टकरा गई, जिसके बाद गाड़ी में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि उसमें बैठे लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल पाया।
ये भी पढ़ें: Donald Trump ने किया बड़ा दावा, बोले- भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा
चार दोस्तों की मौके पर मौत, एक गंभीर
इस हादसे में चार दोस्तों की जलकर मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से झुलस गया है। घायल युवक को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि पांचों दोस्त किसी काम से बाहर गए थे और घर लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार, वे लोग अपने घर से करीब 30 किलोमीटर पहले ही पहुंचे थे कि यह दर्दनाक हादसा हो गया। मृतकों की पहचान मोहन सिंह, शंभू सिंह, पंचाराम देवासी और प्रकाश के रूप में हुई है। सभी की उम्र 22 से 30 साल के बीच बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच 48 घंटे का अस्थायी युद्धविराम, सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच शांति की कोशिश
हादसे के बाद हाईवे बंद
हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। बताया गया कि ट्रेलर में भी हल्की आग लगी थी, लेकिन जल्दी बुझा ली गई। हादसे के बाद मेगा हाईवे को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था। करीब एक घंटे बाद जब दोनों वाहन सड़क से हटाए गए, तब यातायात दोबारा शुरू किया गया।
आज होगा पोस्टमार्टम
चारों शवों को बाड़मेर जिला अस्पताल लाया गया है, जहां उनका पोस्टमार्टम आज किया जाएगा। फिलहाल शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...