Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Air India ने रखरखाव, तकनीकी और अन्य कारणों से 3 अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें रद्द की

June 19, 2025

Air India ने रखरखाव, तकनीकी और अन्य कारणों से 3 अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें रद्द की

मुंबई : एयर इंडिया ने रखरखाव और तकनीकी समस्याओं सहित विभिन्न कारणों से बुधवार को अपनी 3 अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दीं। विमानन कंपनी ने बताया कि इनमें से 2 उड़ानें यात्रियों के विमान में सवार होने के बाद रद्द कर दी गईं। एयर इंडिया ने बताया कि उसे 18 जून की टोरंटो-दिल्ली उड़ान एआई188 रखरखाव तथा चालक दल की ड्यूटी समय सीमा विनियामक मानदंडों से अधिक होने की वजह से रद्द करना पड़ा। कंपनी ने कहा कि जो यात्री पहले ही विमान में सवार हो चुके थे, उन्हें उड़ान रद्द होने के बाद नीचे उतार दिया गया।

एयर इंडिया ने बताया कि इसके अलावा 18 जून को दुबई से दिल्ली जाने वाली उड़ान संख्या एआई996 को तकनीकी कारणों से रद्द कर दिया गया और यात्रियों को विमान में सवार होने के बाद उतार दिया गया। विमानन कंपनी ने कहा कि दिल्ली से बाली जाने वाली उड़ान संख्या एआई2145 को रद्द कर दिया गया, क्योंकि गंतव्य बाली के निकट ज्वालामुखी विस्फोट की खबरों के कारण इसे बीच रास्ते से ही दिल्ली लौटने की सलाह दी गई थी। उसने बताया कि विमान सुरक्षित रूप से दिल्ली वापस उतरा और सभी यात्रियों को उतार लिया गया। एयर इंडिया ने कहा कि यात्रियों को यथाशीघ्र उनके गंतव्यों तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। यात्रियों को पूर्ण धन वापसी और नि:शुल्क यात्र पुनर्निर्धारण की भी पेशकश की गई है।

ये भी पढ़ें- पड़ोसी देश पाकिस्तान में लगे तेज भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकल भागे लोग, जानें कितनी रही तीव्रता 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें